फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Week List 2024: आज से शुरू हो रहे हैं आशिकों के इम्तिहान, देखें वैलेंटाइन सप्ताह की पूरी डेटशीट

Wed, 07 Feb 2024 10:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैलेंटाइन वीक का पहले दिन कौन सा खास डे मनाया जाता है और तारीख के मुताबिक, कब प्रपोज डे, किस डे, हग डे और चॉकलेट डे है, यहां जान लीजिए।
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2024 - फोटो : amar ujala
Valentine Week Full List 2024 In Hindi : फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने में ठंडी हवाओं के साथ रोमांस घुला होता है क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन ने प्यार की पैरवी करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था, जिसके बाद उनकी याद में वैलेंटाइन डे प्यार के दिन के रूप में मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाते हैं। इसी दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी। मरने से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को वह अपनी आंखें दान कर गए थे, यानी दुनिया को अलविदा करते वक्त भी वह प्यार का पैगाम दे गए। 

हालांकि प्यार के लिए एक दिन काफी नहीं, इसलिए आशिकों ने पूरा सप्ताह ही प्यार के नाम कर दिया। वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले से मोहब्बत का उत्सव शुरू हो जाता है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले प्यार के दिनों को वैलेंटाइन वीक कहते हैं, जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने, क्रश से मोहब्बत का इजहार करने और रिश्ते को अधिक मजबूत करने का मौका देता है। वैलेंटाइन वीक की डेट शीट आ गई है। फरवरी में कब से वैलेंटाइन वीक शुरु हो रहा है। वैलेंटाइन वीक का पहले दिन कौन सा खास डे मनाया जाता है और तारीख के मुताबिक, कब प्रपोज डे, किस डे, हग डे और चॉकलेट डे है, यहां जान लीजिए।
विज्ञापन

2 of 9
हैप्पी रोज डे 2024 - फोटो : amar ujala
7 फरवरी को रोज डे

वैलेंटाइन सप्ताह का पहला दिन 7 फरवरी से शुरु होता है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। प्यार भरे सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। आशिक अपने साथी को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करता है। गुलाब के रंग आपकी भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। रोज डे पर दोस्त, क्रश और दुश्मनों तक को अलग-अलग रंगों के गुलाब देकर दिल की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रपोज डे 2024 - फोटो : amar ujala
8 फरवरी प्रपोज डे

मोहब्बत के सप्ताह का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाते हैं। ये इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है, जिसमें आप जिसे पसंद करते हैं, उससे दिल की बात कह सकते हैं। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को खास तरह से प्रपोज करके रिश्ते को और अधिक मजबूत और पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं।

4 of 9
Chocolate Day wishes 2024 - फोटो : amar ujala
9 फरवरी चाॅकलेट डे

रिश्ते में प्यार मिठास की तरह हमेशा घुला रहे, इसके लिए वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चाॅकलेट डे मनाते हैं। इस दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
हैप्पी टेडी डे 2024 - फोटो : amar ujala
10 फरवरी टेडी डे
 
टेडी की तरह ही दिल भी नाजुक होता है। कोमल दिल बच्चे की तरह होता है। बच्चे को एक टेडी आसानी से खुश कर सकता है। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन टेडी डे के तौर पर मनाते हैं। आप जिसे पसंद करते हैं, या अपने साथी को टेडी बियर दे सकते हैं। 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जा रहा है। अधिककर लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं। तोहफे में उन्हें ये दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
हैप्पी प्राॅमिस डे 2024 - फोटो : amar ujala
11 फरवरी को प्रॉमिस डे

रिलेशनशिप में या रिश्ते में जाना चाहते हैं तो साथी से वादा करना चाहिए। पार्टनर एक दूसरे से कभी भी और कहीं भी वादे कर सकते हैं लेकिन वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। इस दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
hug - फोटो : hug
12 फरवरी को हग डे

वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। प्यार में जादू की झप्पी, सच में जादू चला सकती है। जिसे पसंद करते हैं उसे गले लगाकर दिल का हाल बताने की कोशिश करें। एक हग शायद आपके दिल की धड़कनों के जरिए प्यार का इजहार कर दें।

8 of 9
kiss day
13 फरवरी को किस डे

भावनाएं स्पर्श के जरिए बिना शब्दों के जाहिर की जा सकती है। प्यार जताने के लिए शब्दों से इश्क बयां कर पाने के लिए एक चुंबन बेहतर तरीका है। एक किस काफी कुछ कह सकता है। 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
valentine day new - फोटो : istock
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे 

वैलेंटाइन सप्ताह का आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन इश्क की परीक्षा का आखिरी दिन होता है, और प्यार का परिणाम आता है। प्यार में पास हैं या फेल ये आज ही के दिन पता चलता है, जब आप अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी प्यार से वैलेंटाइन डे मनाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें