फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2024: आज से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन सप्ताह, शुभकामना संदेशों के साथ पार्टनर का बढ़ाएं उत्साह

Wed, 07 Feb 2024 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां वैलेंटाइन वीक के लिए कुछ खास शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, हर दिन अपने दोस्तो, पार्टनर को वैलेंटाइन वीक के खास संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Happy Valentine Week 2024 - फोटो : Amar Ujala
Valentine Week 2024 : 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। ये हफ्ता मोहब्बत का सप्ताह है। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक मनाए जाने वाले इस प्यार के सप्ताह का हर दिन खास होता है। इस हफ्ते रोज डे, तो कभी प्रपोज डे, टेडी डे, प्राॅमिस डे, हग डे और किस डे मनाते हैं। ये सारे ही दिन प्यार के दिन होते हैं। जब आशिक अपने प्यार का इजहार करने के लिए इन सभी दिनों को अपने प्रिय के साथ सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का हर आशिक को इंतजार होता है। हालांकि इंतजार खत्म हो गया है। अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो खास शुभकांमना संदेशों के जरिए उनका उत्साह बढ़ाएं। यहां वैलेंटाइन वीक के लिए कुछ खास शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, हर दिन अपने दोस्तो, पार्टनर को वैलेंटाइन वीक के खास संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : amar ujala
अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओं सा मिला है मुझे साथ तेरा।
अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है दामन मेरा।
 
विज्ञापन

3 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : amar ujala
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पे हमें प्यार आता है।

4 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : amar ujala
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान, 
ऐसा में कुछ आज करूं,
न होने दूं कभी मोहब्बत कम,
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।
विज्ञापन

5 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : amar ujala
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गई
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में की
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : Amar Ujala
आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी मूरत है,
दूर जाना नहीं हम से कभी भूलकर भी,
हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें