फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Result 2023: बच्चे का आया है बोर्ड परीक्षा परिणाम तो अभिभावक रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 12 May 2023 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर क्या करें अभिभावक - फोटो : istock
CBSE Class 12 Result 2023: सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चों में उत्साह भी है और घबराहट भी। परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की परीक्षा के नतीजे ही बच्चे की आगे की शिक्षा और भविष्य की राह तलाशने में मदद करते हैं। ऐसे में बच्चों और माता पिता की उम्मीद रिजल्ट पर टिकी होती हैं। हालांकि अच्छे अंक से पास होने का दबाव बच्चों की मानसिकता पर हावी हो सकता है। सहपाठियों से पीछे रह जाने या माता पिता की आशाओं को पूरी न कर पाने के डर से बच्चा तनाव में आ सकता है। ऐसे में अभिभावकों को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर बच्चे का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है, जो माता पिता को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर क्या करें अभिभावक - फोटो : Istock
चिंता न करें

अभिभावकों को बच्चे को समझाना चाहिए कि परीक्षा परिणाम को लेकर अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसी दूसरे बच्चे की तुलना में अधिक या कम अंक आने से उनके करियर पर असर नहीं पड़ेगा। अन्य परीक्षा की तरह बोर्ड परीक्षा के परिणाम को भी सकारात्मकता से लेने की सलाह दें।
विज्ञापन

3 of 5
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर क्या करें अभिभावक - फोटो : istock
साथ का अहसास

बच्चा परीक्षा परिणाम को लेकर इसलिए भी दबाव में होता है कि इससे उसके माता पिता की आशाएं और सपने टूट सकते हैं। बच्चे पर माता पिता की आशाओं के दबाव को कम करें। उन्हें समझाएं कि अंक कम होंगे तो भी आप उनके साथ हैं। भविष्य में और अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आप उनके परिणाम से संतुष्ट हैं।

4 of 5
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर क्या करें अभिभावक - फोटो : unicef
तुलना न करें

अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करना गलत होता है। परीक्षा में मिले अंकों की तुलना दूसरे बच्चे के अंकों से न करें। बच्चे की मनोदशा को समझें और उन्हें समझाएं कि उनका करियर महज बोर्ड परीक्षा परिणाम पर ही निर्भर नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर क्या करें अभिभावक - फोटो : pixabay
अकेला न छोड़ें

परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चा अगर अपने रिजल्ट से संतुष्ट न हो तो उसे अकेला न छोड़ें। अगर वह कमरे में अकेला रहता है तो उसके रूम का दरवाजा खुला रखें। रिजल्ट पर चर्चा न करें और बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें