फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Names in Hindi: मौसम के मुताबिक करें नामकरण, मई-जून में जन्मे बच्चों के रखें ये यूनिक नाम

Tue, 02 May 2023 03:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kid - फोटो : pixabay
Baby Names in Hindi According Season:  परिवार में नन्हा मेहमान शामिल होने वाला है या हो गया है तो सबसे पहले उसके लिए एक खूबसूरत से नाम की तलाश शुरू हो जाती है। नाम बच्चे की पहचान होता है। हर माता पिता अपने बच्चे को एक खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं। ऐसे में शिशु के जन्म से पहले ही उसके लिए नाम सोचना शुरू कर देते हैं। नामकरण के लिए माता पिता कई विकल्प तलाशते हैं। अपने नाम से मिलता जुलता नाम, किसी अक्षर या किसी भगवान के नाम से संबंधित नाम रखते हैं। कई बार महीने या मौसम के मुताबिक भी बच्चे को नाम दिया जाता है। ऐसे में अगर बच्चे का जन्म गर्मी में हुआ है तो माता पिता उसका मौसम और महीने के मुताबिक यूनिक नामकरण कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में मई जून में पैदा हुए बच्चों के लिए यूनिक नामों की सूची दी जा रही है, आप भी अपने बच्चे का नामकरण इस सूची के मुताबिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kid - फोटो : istock
मई-जून में बच्चे के लिए यूनिक नाम

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, मई-जून के महीने को बैसाख और जेष्ठ माह कहा जाता है। इस महीने में तापमान कुछ अधिक होता है और गर्मी बढ़ जाती है। इस महीने में पैदा होने वाले बच्चे का नाम वैशाख या जेठ माह में संबंधित रखा जा सकता है।यहां कुछ नामों का विकल्प दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
baby name - फोटो : Istock
बेटे का मौसम के मुताबिक नाम

अयांश- लड़कों के लिए यह यूनिक नाम हो सकता है। अयांश का अर्थ प्रकाश की पहली किरण, सूर्य या सूर्य जैसे तेज वाला और माता पिता का अंश है।

रूतेश- बेटे का नाम रुतेश रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ मौसमों का राजा है।

कैरव- कैरव का अर्थ सफेद कमल होता है। कैरव नाम का अर्थ पानी से जन्मा भी हो सकता है।

4 of 5
new born - फोटो : pixabay
विराज- सूर्य, वैभव, सौंदर्य, अग्नि को विराज कहते हैं। यह भगवान बुद्ध का दूसरा नाम है। बेटे के लिए यह नाम भी सुंदर है।

ईशान- लड़के के लिए इस नाम का अर्थ अग्नि, सूर्य, उदार होता है। भगवान शिव को भी ईशान कहा जाता है। यह एक माॅर्डन के साथ ही सांस्कृतिक नाम हो सकता है।

बेटी का नाम

अनुषा- यह बेहद ही प्यारा नाम है। अनुषा का अर्थ है सुबह या तारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
new born baby - फोटो : Social Media
जिनिआ- यह गर्मियों में खिलने वाले एक फूल का नाम है

ग्रीष्मा - इस नाम का अर्थ गर्माहट व गर्मी से है। आप बेटी को ग्रीष्मा नाम दे सकते हैं।

वर्तिका -इस नाम का अर्थ दीपक है। बेटी का यह नाम घर को प्रकाशित करने जैसा है।

मौलिका- इस नाम का अर्थ प्यार से है। बेटी के लिए यह नाम माॅर्डन के साथ ही यूनिक भी है.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें