फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hurt Things In Relationship: पार्टनर को ठेस पहुंचाती हैं ये बाते, समय रहते खुद को संभालें

Fri, 22 Jul 2022 06:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर रिश्ते आपसी समझ और विश्वास पर टिकते हैं। लेकिन इस रिश्ते में प्यार का होना भी जरूरी होता है। कई बार लोग रिलेशनशिप में पार्टनर से कुछ ऐसा व्यवहार कर बैठते हैं। जो उसके दिल को ठेस पहुंचाता है। रिलेशनशिप में लोग भरोसा कर अपनी खूबियों से लेकर कमजोरी तक साझा कर लेते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर आपकी बातों को ना समझकर मजाक बनाता है। तो काफी बुरा लगता है। तो कहीं आप भी अपने पार्टनर के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं करतें। अगर हां तो संभल जाएं क्योंकि लंबे समय तक ये बर्ताव रिश्ते में दरार पैदा कर देता है और कई बार रिश्ते टूटने की भी नौबत आ जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
relationship - फोटो : pixa
मजाक बनाना
मजाक बनाना काफी सामान्य बात लगती है लेकिन अगर आप पार्टनर की किसी आदत या कमजोरी का लोगों के बीच मजाक बनाते हैं तो इससे पार्टनर के दिल पर ठेस पहुंच सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
relationship
हर बार अपनी मर्जी 
अगर आप पार्टनर के साथ मिलकर प्लान करते हैं और सबसे आखिर में केवल अपने मन की करते हैं। तो इससे भी पार्टनर को ठेस पहुंचती है। ऐसा करने से उसे लगने लगता है कि उसकी बातों की कोई वैल्यू आपकी नजर में नही है। 

4 of 6
relationship - फोटो : Pixabay
अगर आप पार्टनर से कोई वादा करते हैं और कुछ ही समय में उसे तोड़ देते हैं तो इससे भी पार्टनर को बुरा लग सकता है। साथ ही पार्टनर की हर पसंद को रिजेक्ट कर देने से भी उसके दिल को ठेस पहुंचती है। 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
फीलिंग्स है जरूरी
पार्टनर से प्यार करते हैं लेकिन जाहिर नहीं करते। और अगर सामने से पार्टनर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहा तो उसे इग्नोर कर रहे। तो ऐसा करना रिश्ते में दरार पैदा करता है। क्योंकि लंबे समय तक ऐसा करने से पार्टनर के दिल को गहरी चोट पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
भूलने की एक्टिंग
आप पार्टनर का बर्थडे या फिर कोई खास दिन भूल जाते है। ऐसा लंबे समय तक होता है और आप उसे भूलने का नाम देते हैं। तो पार्टनर को ये बात बुरी लग सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें