फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दिल टूटे तभी समझ में आती हैं ये बातें, ब्रेकअप के ये फायदे बदल देंगे आपकी किस्मत

Sat, 17 Aug 2019 10:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sf
प्यार आपको जिंदगी में बहुत कुछ सिखाता है, लेकिन जो आप ब्रेकअप से सीखते हैं वो आपको कहीं और सीखने को नहीं मिलेगा। जब तक आप किसी चीज को खोते नहीं है आपको उसकी अहमियत नहीं समझ आती। ठीक इसी तरह प्यार में होता जब आप इसे खो बैठते हैं तभी आपको ये समझ आता है। ब्रेकअप से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन जरूरी नहीं वो सब ठीक है। ये हमें तय करना होगा कि हम किस चीज को कैसे लें। 

ब्रेकअप का दर्द वहीं जान सकता है जो इससे गुजर चुका हो... लंबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक रिश्ते का टूट जाना बहुत दर्दनाक होता है। कुछ लोग तो ब्रेकअप के बाद इतने डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया ही जैसे खत्म हो गई हो, पर क्या आपको पता है कि ब्रेकअप के भी कई फायदे हैं? दिल टूटने के बाद हमें ये पांच बातें समझ आती हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जरूरी नहीं आप जिसे चाहे वहीं आपको मिले
रिश्ते की अगर शुरुआत अच्छी हो तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका अंजाम भी अच्छा होगा। जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो आप हर समय उनके आस-पास, उनके साथ रहना पसंद करते  हैं। लेकिन जब रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आने लगती है तब दूरी बढ़ने लगती है। वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं। ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें।  
विज्ञापन

3 of 6
साइकिल के दो पहियों की तरह है रिश्ता
रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं। एक भी अगर जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है। एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है। 

4 of 6
अगले रिश्ते को निभाने में मिलेगी मदद
एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हों। ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है जिन वजह से आपके रिश्तों में खटास आई। अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो उस से पहले उन सभी बातों का ध्यान रखेंगे जो आपके पिछले रिश्ते में खटास की वजह बनी थी।
विज्ञापन

5 of 6
कुछ रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है
प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है...ये सोचकर बिल्कुल भी निराश न हों। शुरुआत में आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। आप उन्हें अपनी पूरी दुनिया मान लेते हैं, लेकिन समय के साथ आप अपने पार्टनर को गहराई से जानते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आने लगती है। बता दें, कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप आत्मनिर्भर बनते हैं
अगर आप हर तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर रहते थे तो ब्रेकअप के बाद आप खुद पर निर्भर रहना सिख जाएंगे। पहले आपको रोने के लिए पार्टनर के कंधे की जरूरत होती थी, तो अब आपको इस बात का एहसास हो जाता है कि आप खुद को संभाल सकते हैं। किसी और पर प्यार लुटाने के बजाय आप सबसे पहले खुद को प्यार करने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें