फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में खुलासा- बॉस की वजह से नौकरी में कई बार रोते हैं कर्मचारी 

Sat, 17 Aug 2019 07:02 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑफिस - फोटो : pixabay
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि दस में आठ लोग नौकरी करते हुए ऑफिस में बॉस की वजह से जरूर रोते हैं। इस सर्वे का कहना है कि नौकरी में बॉस की वजह से कर्मचारियों के आंखों में कई बार आंसू आ जाते हैं। सर्वे में भाग लेने वाले 14 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में काम करते हुए वे हफ्ते में एक बार या फिर हर रोज रोते और चिल्लाते हैं। ऐसा वे अपने बॉस की वजह से करते हैं। 45 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑफिस में बॉस की वजह से वे आंसू बहाने पर मजबूर हो जाते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऑफिस - फोटो : pixabay
जबकि बाकी के लोगों ने कहा कि ऑफिस में काम के दबाव, निजी जीवन की व्यक्तिगत समस्याओं और कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने की वजह से कभी-कभी उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस सर्वे को एक जॉब सर्च कंपनी मोनेस्टरडॉकॉम ने किया है। सर्वे में लोगों ने कहा कि बॉस की डांट, काम का दबाव और निजी समस्याएं उनके रोने की वजह बनती हैं। इस सर्वे में भाग लेने वाले ज्यादातर लोगों ने कहा कि बॉस और साथी कर्मचारी ऑफिस में उनके आंखों में आंसू ले आते हैं। यानी इन लोगों की वजह से उन्हें कई बार रोना पड़ता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
office - फोटो : office
इस सर्वे में 20 फीसदी लोगों ने कहा कि वह घर की व्यक्तिगत समस्याओं और काम के दौरान होने वाली समस्याओं की वजह से ऑफिस में रोते हैं। सर्वे में 16 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपने कार्य से परेशाान होकर रोए थे। यानी यह सर्वे स्पष्ट करता है कि ऑफिस में बॉस या फिर अपने ही साथी कर्मचारियों की वजह से लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कई बार रोने पर मजबूर हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
sdfg
इतना ही नहीं सर्वे में भाग लेने वाले लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि ऑफिस में बुलिंग की वजह से भी कई बार वह परेशान हो जाते हैं और रोने लगते हैं। कई लोग क्लाइंट की वजह से या फिर काम में गलती होने की वजह से भी रोते हैं। यह सर्वे अमेरिका में काम करने वाले कर्मचारियों पर किया गया। बता दें कि यह पहला ऐसा सर्वे नहीं है, इससे पहले के सर्वे में कहा गया था कि ऑफिस में काम के घंटे ज्यादा होने की वजह से लोगों को शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। कई सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कमजोर मानसिक स्वास्थ्य के चलते भी ऑफिस में लोग रहते हैं। पिछले साल पेन्सिलेविया स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना था कि गिरते मानसिक स्वास्थ्य की वजह से ऑफिस में कर्मचारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी ज्यादा छुट्टी लेते हैं और काम धीमा करते हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें