फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन लड़कियों में होते हैं ये गुण, पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

Wed, 25 Sep 2019 04:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
हमारे समाज में पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना गया है। वैसे भी जीवन में सुख-शांति से रहने के लिए जरूरी है कि दांपत्य जीवन में प्यार और विश्वास बना रहे। पुराणों में कहा गया है कि पत्नी यदि अच्छे गुण वाली होती है तो पति को बहुत ही  भाग्यशाली माना जाता है। आइए जानें वो कौन से गुण हैं जिनके होने पर पति का भाग्य जाग जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : instagram
धर्म का पालन करने वाली
पुराणों में कहा गया है कि जो महिलाएं अपने धर्म का पूरी निष्ठा और आस्था के साथ पालन करने वाली होती हैं उनके पति बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसी महिलाएं अपने ससुराल को भी खुशहाली बनाकर रखती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमित इच्छाएं हों 
जिन पत्नियों की इच्छाएं सीमित होती हैं उन्हें पति के लिए भाग्यशाली माना जाता हैं क्योंकि ऐसी महिलाएं अपने पति से बहुत ज्यादा चीजों की डिमांड नहीं करती हैं। ऐसी महिलाओं के घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।

 

4 of 8
धैर्यवान
किसी भी महिला का धैर्यवान होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर घर की गृहणी ही अपना धैर्य खो देगी तो फिर घर के लिए मुश्किल हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
गुस्सा न करने वाली
अगर आपकी पत्नी को गुस्सा नहीं आता है तो समझ जाइए कि आपसे ज्यादा भाग्यशाली पति कोई दूसरा नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मीठी वाणी में बात करती हो
पत्नी की वाणी अगर कठोर है तो घर का नर्क हो जाना स्वाभाविक है। इसलिए जरूरी है कि आपकी पत्नी की बोली में मिठास हो ताकि घर में कभी भी क्लेश का कारण वाणी न बनें।

 
विज्ञापन

7 of 8
पति की हैसियत का ध्यान रखने वाली
जरूरी हो कि पत्नी को पति की हैसियत का अच्छे से ख्याल हो। क्योंकि किसी भी बुरे वक्त में पत्नी की सूझबूझ बहुत मायने रखती है।

 
विज्ञापन

8 of 8
छोटे और बड़ों का ध्यान रखने वाली
जिन लड़कियों के संस्कार ऐसे होते हैं कि वो अपने से बड़े और छोटों का ख्याल रखें तो उनके परिवार में कभी भी लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें