फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस जयंती 2024: युवाओं को जोश से भर देंगे सुभाष चंद्र बोस के 10 अनमोल विचार

Tue, 23 Jan 2024 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। इस वर्ष 23 जनवरी 2024 को उनकी 128वीं जयंती मनाई जा रही है। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका पूरा जीवन ही साहस व पराक्रम का उदाहरण है। उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में जन्में सुभाष चंद्र बोस ने इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और भारतीय प्रशासनिक सेवा की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। इस परीक्षा में चौथा स्थान हासिल करके उन्होंने भारत का मान बढ़ाया था। हालांकि उन्हें अंग्रेजों की गुलामी मंजूर नहीं थी इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा को बीच में ही छोड़कर वह भारत आ गए।

बाद में आजादी की जंग में शामिल हो गए और आजाद हिंद फौज, आजाद हिंद सरकार और बैंक की स्थापना की। इसके साथ ही 10 देशों का आजाद हिंद सरकार व बैंक के लिए समर्थन भी हासिल किया। सुभाष चंद्र बोस ने ही सबसे पहले महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।

उनका साहसिक जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है। 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' जैसा नारा देकर उन्होंने हर भारतीय के रक्त को जोश और ऊर्जा से बना दिया। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पढ़िए उनके दिए ऐसे क्रांतिकारी विचारों के बारे में जो युवाओं को ऊर्जा और जोश से भर देंगे।
विज्ञापन

2 of 11
सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।
विज्ञापन

3 of 11
सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

4 of 11
सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 11
सुभाषचंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
जिसके अंदर 'सनक' नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।
विज्ञापन

6 of 11
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था।
विज्ञापन

7 of 11
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है

8 of 11
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती

9 of 11
सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कभी झुकने की नौबत आ जाए तो वीरों की तरह झुकना

10 of 11
सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

11 of 11
सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जो फूलों को देखकर मचलते हैं, उन्हें कांटे भी जल्दी लगते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें