फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए जरुरी हैं ये बातें, नहीं तो टूट सकता है दिल

Tue, 22 Sep 2020 11:09 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब दो लोग एक साथ होते हैं तो उनके विचार और व्यवहार एक दूसरे से अलग होते हैं। कभी-कभी एक दूसरे के अलग विचार या फिर किन्हीं और कारणों से रिश्ते में खटास आ जाती है, जिससे रिश्ता टूट भी जाता है। चाहे दो लोग कितने भी अलग क्यों न हों, जब एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो हमेशा साथ रहना चाहते हैं। कोई भी कपल अपने रिश्ते को तोड़ना नहीं चाहता है। कुछ ऐसी बातें है जो हर कपल को ध्यान में रखनी चाहिए, जिससे रिश्ते में मजबूती आती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो हर रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए जरुरी होती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विश्वास और ईमानदारी, ये दो चीजें हर रिलेशनशिप के लिए सबसे जरुरी होती हैं। विश्वास पर ही हर रिश्ते की नींव होती है। अगर ये डोर टूट जाए तो रिश्ता बिखरने में देर नहीं लगती है। इसलिए अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। इसी तरह से रिश्ते में ईमानदारी भी होना जरुरी है। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। पूरी सच्चाई के साथ अपना रिश्ता निभाएं। एक दूसरे के प्रति वफादार रहें।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब कोई रिश्ता शुरू होता है तो आपसी समझ इतनी अच्छी नहीं होती है। इस समय में किसी पर विश्वास करना जरा मुश्किल होता है। इसलिए अपने पार्टनर को सुरक्षित महसूस कराना बहुत जरुरी होता है, खासकर लड़कियों के लिए। जब लड़कियां किसी के साथ अपने आप को सेफ फील करती हैं, तभी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाती हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एक दूसरे का सम्मान करना

रिश्ता कोई भी हो, उसमें सम्मान होना बहुत जरुरी होता है। जिस रिश्ते में सम्मान न हो, उसमें रहना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि किसी के लिए भी आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता है। इसलिए अपने साथी का सम्मान करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप उससे ऐसा कुछ न कहें, जिससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। हो सकता है कि साथी आपसे बहुत प्यार करता है, तो एक दो बार इन बातों को नजरअंदाज कर दे, लेकिन हर बार ऐसा होने पर रिश्ता टूट जाता है। इसलिए एक दूसरे का सम्मान करें।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक बेहतर कम्यूनिकेशन होना बहुत जरुरी होता है। इसलिए अगर आप व्यस्त भी हैं तो भी अपने साथी से बात जरुर करें। अगर आप मिलने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो फोन पर बात करते रहें, जिससे आप उनके टच में रहेंगे। किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप की वजह से गलतफहमियां आ जाती हैं। इसलिए अगर कोई बात है तो साथी के साथ शेयर करें। उनसे अपनी बात कहें, जिससे किसी भी मुश्किल का हल निकाला जा सके।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि जब किसी से प्यार करते हैं तो उसकी अच्छाई और गलतियों के साथ उसे अपनाना चाहिए, लेकिन हर रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों को थोड़ा बदलना पड़ता है। इसलिए दिल के रिश्ते में कुछ समझौते दोनों को करने जरुरी होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिर्फ अपने साथी के साथ समय बिताना जरुरी नहीं होता है बल्कि जरुरत के समय भी पार्टनर का साथ देना जरुरी होता है, यही चीज आपकी आपसी समझ और रिश्ते को मजबूत बनाती है। इसलिए हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दें।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब कोई किसी से प्यार करता है तो उसपर अपना अधिकार जताना अच्छा लगता है, लेकिन हर रिश्ते में आजादी होना बहुत जरुरी होता है। इसलिए पार्टनर की हर बात पर रोक-टोक न करें। एक-दूसरे के दोस्तों, पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। पार्टनर को भी उनके हिसाब से जिंदगी जीने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें