प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिताली बताती हैं कि उनके कमरे वाले बेड पर कोई आना नहीं चाहता, इसलिए उन्हें पिंजरा किराए पर लेना होता है। बहुत सी महिलाएं अलग अलग वजहों से अकेली रहती हैं, जिसमें सही पार्टनर का नहीं मिल पाना, स्वतंत्रता के लिए, अपनी इच्छा के लिए या फिर विवाह में मिलने वाले तिरस्कार से बचना, जैसी वजहें शामिल हैं। इनके उलट सेक्स वर्करों से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, वे मानती हैं कि पुरुष उनका शोषण और तिरस्कार करते हैं। इन वजहों से वे अकेले रहना पसंद करती हैं।
सच्चाई ये है कि सेक्स वर्करों के बच्चों को स्कूलों और समाज में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ता है, क्योंकि सेक्स वर्करों के कामकाज को लेकर समाज में मनमाने ढंग से फैसले लिए जाते हैं।