फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2024: गुलाब के हर रंग का होता है खास मतलब, देने से पहले भावनाओं के मुताबिक करें चयन

Wed, 07 Feb 2024 05:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको पता है कि पीला, नारंगी और गुलाबी गुलाब किसे देते हैं और इसका क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं हर रंग के गुलाब का भावनात्मक अर्थ, ताकि सही व्यक्ति को दे सकें सही रंग का गुलाब।
विज्ञापन
1 of 5
Rose Day 2024 - फोटो : Istock
Rose Day 2024 : मोहब्बत का महीना चल रहा है। इस महीने में यानी फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाया जा सकता है। वहीं एक हफ्ते पहले से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है, जिसमें हर दिन खास होता है। पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोड डे के रूप में मनाते हैं। गुलाब प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में प्रेम सप्ताह बिना गुलाब अधूरा है। गुलाब प्यार के इजहार का प्यारा सा जरिया है। इसके अलावा भी गुलाब कई अन्य भावनाओं की अभिव्यक्ति करने में सक्षम है। अलग-अलग रंग के गुलाब देकर आप सामने वाले से अपने दिल की बात कह सकते हैं। बहुत से लोगों को पता होगा कि लाल रंग का गुलाब इजहार ए मोहब्बत का चिन्ह है। लेकिन क्या आपको पता है कि पीला, नारंगी और गुलाबी गुलाब किसे देते हैं और इसका क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं हर रंग के गुलाब का भावनात्मक अर्थ, ताकि सही व्यक्ति को दे सकें सही रंग का गुलाब।
विज्ञापन

2 of 5
Rose Day 2024 - फोटो : Pixabay
लाल गुलाब

लाल रंग प्यार का, सुहाग का प्रतीक होता है। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए लाल रंग का जोड़ा, लाल रंग का सिंदूर और लाल चूड़ियां पहनती हैं। वहीं लाल रंग का गुलाब भी इसी तरह के प्यार को दर्शाता है। अगर आप अपने साथी को रोज डे पर गुलाब देना चाहते हैं तो लाल रंग सबसे उपयुक्त रहेगा। लाल रंग का फूल प्यार की गहराई को दर्शाएगा। वहीं अगर आप किसी से इजहार ए मुहब्बत करना चाहते हैं तो भी लाल रंग का फूल उन्हें तोहफे में दें।
विज्ञापन

3 of 5
Rose Day 2024 - फोटो : Pixabay
गुलाबी गुलाब

पिंक गुलाब देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, साथ ही इसके रंग का भी खास अर्थ होता है। पिंक गुलाब उन्हें दिया जा सकता है, जो आपके जीवन में खास हों। यह रंग प्यार व रिश्ते की गहराई का अहसास दिलाने या अहमियत को जाहिर करने का प्रतीक है। आप अपने बेस्ट फ्रेंड को पिंक गुलाब दे सकते हैं। धन्यवाद बोलना चाहते हैं तो भी पिंक रोज देकर अपना आभार व्यक्त करें। 

4 of 5
Rose Day 2024 - फोटो : istock
पीला गुलाब

रोज डे पर पीले रंग का गुलाब भी दिया जा सकता है। पीला फूल दोस्ती का प्रतीक होता है। अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो इस दिन का इंतजार करें। पीला गुलाब देकर उनसे दोस्ती करना चाहते हैं ये जाहिर कर दें। अगर साथी आपके गुलाब को मंजूर कर लेता है तो समझिए उसने आपकी दोस्ती को स्वीकार कर लिया  यहां से दोस्ती की नई शुरुआत होती है। पीला गुलाब किसी रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है। दरअसल कोई भी रिश्ता मजबूत तब होता है, जब उसमें मैत्रीपूर्ण भावनाएं शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rose Day 2024 - फोटो : Social Media
नारंगी गुलाब

नारंगी गुलाब आकर्षण का प्रतीक है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनके साथ अपने रिश्ते को दोस्ती से एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं तो नारंगी रंग का गुलाब दें। इस रंग का गुलाब देकर आप सामने वाले को बता सकते हैं कि आप उन्हें पसंद करते हैं। उन्हें समझना चाहते हैं और आप दोनों के रिश्ते को अधिक वक्त देना चाहते हैं। किसी को इज्जत देने के लिए भी नारंगी गुलाब दिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें