फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे से पहले ही हो गया है ब्रेकअप, खुद को संभालने के लिए अपनाएं ये तरीके

Tue, 06 Feb 2024 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
breakup - फोटो : istock
Valentine Day 2024:  प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे किसी त्योहार से कम नहीं। इस दिन को हर आशिक अपने साथी के साथ कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं। शादीशुदा हों या प्रेमी युगल, हर कोई वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने साथी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। हालांकि सिंगल वैलेंटाइन सप्ताह में कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं और अपने जीवन में एक साथी की चाह रखते हैं जिनके साथ वह वैलेंटाइन डे मना सकें। अधिकतर युगलों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अगर वैलेंटाइन सप्ताह से पहले आपका ब्रेकअप हो गया हो तो ये मोहब्बत के दिन आपको विचलित कर सकते हैं। 

वैलेंटाइन सप्ताह पर आपका खोया हुआ प्यार दोबारा याद आ सकता है। भले ही सोच समझ कर आपने अलग होने का फैसला लिया हो लेकिन वैलेंटाइन वीक आपको फैसले पर पछतावा करने पर मजबूर कर सकता है क्योंकि प्यार के सप्ताह का हर दिन आपको अपने एक्स की याद दिलाता है और टूटे हुए रिश्ते में वापस जाने के लिए विवश करने लगता है। ऐसे में क्या करना चाहिए?

अगर इस वैलेंटाइन डे से पहले आपका ब्रेकअप हो जाए तो खुद को संभालें। इस के लिए कुछ तरीके हैं, जिसे अपनाकर ब्रेकअप के बाद वैलेंटाइन डे आपके लिए मुश्किल नहीं रहेगा।
  
 
विज्ञापन

2 of 5
breakup - फोटो : istock
एक्स को स्टाॅक न करें

ब्रेकअप की वजह कुछ भी हो लेकिन ब्रेकअप के बाद आपको यह मान लेना चाहिए कि पार्टनर आपकी जिंदगी से दूर हो गया है और अब वह आपका एक्स है। कई बार लोग ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की लाइफ में क्या चल रहा है, इसे जानने में अधिक दिलचस्पी लेते हुए स्टाॅकिंग करने लगते हैं। ऐसा करने से आपको परेशानी होगी। आप जीवन में या ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसलिए एक्स को स्टाॅक करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
खुद को रखें व्यस्त - फोटो : iStock
खुद को रखें व्यस्त

ब्रेकअप के बाद लोग उदास, निष्क्रिय हो जाते हैं और किसी भी काम में रूचि नहीं लेते हैं। ऐसे में उनके पास अपने टूटे हुए रिश्ते के बारे में सोचने और एक्स को याद करने के अलावा कुछ नहीं होता। यह तरीका आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकता है। ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करें। इसके लिए खुद को व्यस्त रखें। व्यस्तता से आप एक्स के बारे में भूल जाएंगे और खुश रहने लगेंगे।

4 of 5
friends - फोटो : istock
परिवार और दोस्तों संग बिताएं समय

अकेले ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आप का दुख कम होगा। परिवार और दोस्तों संग रहने से परेशानी हल हो सकती है। उनसे खुल कर अपने दिल की बात कहें और मन में दबे दर्द को बाहर निकालकर मूव ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गलत चीजों से दूरी

अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद दुख में होते हैं, जिसे कम करने के लिए वह गलत तरीके अपना लेते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेकअप के दर्द को ड्रिंक के जरिए कम किया जा सकता है। आपको समझने की जरूरत है कि रिश्ता एक व्यक्ति के साथ टूटा है, लेकिन जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जो आपसे बहुत प्यार करते हैं। उन्हे बारे में सोचते हुए गलत चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें