फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी हो गई है बोरिंग तो रोजाना करें ये 7 काम, रोमांस में आ जाएगा ट्विस्ट

Fri, 14 Dec 2018 01:29 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : file photo
हर व्यक्ति के जीवन में प्यार और रोमांस उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए भोजन।हालांकि शादी के कई साल बीतने पर कई बार लोगों को यह महसूस होने लगता है कि उनकी लाइफ से एकाएक सारा रोमांस गायब हो गया है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : file photo
एक छोटी सी बात खुशी और गम दोनों की वजह बन सकती है। इसीलिए छोटी-छोटी बातें भी जिंदगी में बड़े मायने रखती हैं। अगर आप ये सोचकर अपने पार्टनर को समय नहीं पा रहे हैं कि लंबी बात करनी हैं तो इससे बचें और जब भी मौका मिले छोटी ही सही लेकिन उनके टच में रहे उनसे बातचीत करते रहे। ऐसा करने से आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : file photo
अपने साथी के साथ ड्राइव पर जाने का ख्याल ही कितना रोमांटिक है। इसलिए कभी-कभी उनके साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल जाएं। मूवी देखें या कहीं और घूमें। कोशिश ये करें कि सुबह की वॉक और शाम का डिनर भी साथ हो। ऐसा करने से ना सिर्फ आप दोनों फ्रेश फील करेंगे बल्किआपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

4 of 8
- फोटो : file photo
प्यार को जवां रखने के लिए (I Love You) ये तीन जादुई शब्द बोलने से न कतराएं। जब भी मौका मिले अपने साथी से प्यार का इजहार करें। इससे आपकी बीच नजदीकियां और पनपेंगी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : file photo
ये ठीक है कि जिंदगी में गंभीर होना पड़ता है। लेकिन हर समय गंभीर रहने से आप लोगों को बोरिंग लग सकते हैं। इसलिए कभी-कभार जोक्स बनाने और ठहाके लगाकर हंसने की कोशिश भी करें। हंसना एक प्रकार का व्यायाम भी है।ऐसा करने से आपका जीवन मजे से चलता रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
साथी को हग करना यानी जादू की झप्पी देना न भूलें। जब आप हग करते हैं तो इसके साथ आप इपने रिश्ते में प्यार की गर्माहट भरते हैं। बहुत अच्छा ये होगा कभी-कभार हग करने साथ कडलिंग भी करें।
विज्ञापन

7 of 8
कोशिश करें कि कभी-कभार साथी की पसंद को ही अपनी पसंद बना लें, उसके साथ खाना बनाएं, तैराकी या उसकी पसंद का खाना बनाकर उनके साथ बैठकर खाएं।
विज्ञापन

8 of 8
किस यानी चुंबन बहुत जरूरी है रिश्ते को हरा-भरा रखने के लिए। अपने साथी की आंखों में देखें और किस को मिस न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें