जीवन का एक नियम है, जो समय के साथ चलता रहता है। जैसे- बचपन, जवानी और फिर बुढ़ापा आना निश्चित है। हम अपने जीवन में कई काम करते हैं, जिनमें से एक है शादी करना। माता-पिता के अपने बच्चों की शादी को लेकर कई सपने होते हैं, लेकिन कई बार ये सपने अधूरे भी रह जाते हैं और इसके पीछे की वजह है कि युवाओं का शादी न करने का फैसला। आजकल ये ट्रेंड देखने को मिलता है कि युवा रिलेशनशिप तो जरूर रखते हैं, लेकिन बात जब शादी की आती है तो वे इससे कतराने लगते हैं। जिस तरह आजकल की लाइफस्टाइल बदल गई है, ठीक उसी तरह आजकल के युवाओं की सोच शादी को लेकर बदल चुकी है। ऐसे में उन कारणों को जानना जरूरी है जिसकी वजह से आजकल के युवा शादी से दूर भाग रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वो वजह हैं, जिनकी वजह से आजकल के युवा शादी से कतरा रहे हैं।