फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर से है बहुत प्यार फिर भी न करें उनके लिए ये काम

Thu, 20 Jul 2023 01:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips: अगर आप रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा है तो पार्टनर की पसंद नापसंद का ध्यान रखते होंगे? अधिकतर कपल्स एक दूसरे के बारे में सोचते हैं और उनकी मनमर्जी का ख्याल रखते हैं। रिश्ते में प्यार और लगाव आपको अपने जीवनसाथी के लिए वह सब करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो आप को पसंद नहीं होता। जैसे- अक्सर लोग अपने पार्टनर की पसंद के मुताबिक, कपड़े पहनने लगते हैं, खाने को लेकर उनकी पसंद जीवनसाथी से मिलने लगती है आदि।

कहते हैं कि प्यार में लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। खासकर पार्टनर अगर आपसे किसी काम का चाह करते हैं, तो आप उनकी बात बिना किसी एतराज के मान लेते हैं।

हालांकि अगर आप चाहते हैं कि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता लंबे समय तक टिका रहे तो रिश्ते में बहुत प्यार होने के बावजूद पार्टनर के लिए कुछ काम कभी न करें। पार्टनर को खुश करने के लिए जिन कामों को करने के लिए आप पहले तैयार हो जाते हैं, वक्त के साथ वह मुसीबत बन जाता है। आइए जानते हैं कि प्यार होने के बावजूद पार्टनर के लिए कौन से काम नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
कंट्रोल करना

हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके रहन सहन को नियंत्रित करने की कोशिश करें। क्या करना है और क्या नहीं, ये अगर पार्टनर आपके लिए तय करें तो उनके इस बर्ताव को कभी न अपनाएं। अक्सर लोग अपने जीवनसाथी को बताते हैं कि उन्हें कैसे रहना है, किस से दोस्ती रखनी है और किससे बात नहीं करनी है। पार्टनर का रिश्ते को कंट्रोल करना रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सही लग सकता है लेकिन भविष्य में आपके बीच विवाद की वजह बन जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
भावनात्मक और शारीरिक शोषण

पार्टनर से कितना भी प्यार क्यों न हो, उनके इस बर्ताव पर हमेशा सख्त रहें। अगर पार्टनर मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, मारता-पीटता हो या अपशब्दों का प्रयोग करता हो तो इसे बिल्कुल बर्दास्त न करें। हो सकता है कि पार्टनर आपसे बोले कि आपको उनकी भावनाओं की कदर नहीं, आप उन्हें प्यार नहीं करते। इस तरह से वह भावनात्मक तौर पर आपको कमजोर बनाने की कोशिश भी कर सकते हैं लेकिन इस तरह के बर्ताव को हंसी मजाक में न टालें।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock
सबसे दूर कर देना

बहुत से लोग अपने साथी के लिए अतिरिक्त चिंतित और पजेसिव हो जाते हैं। वह अपने साथी को उनके दोस्तों या करीबियों से दूर कर देते हैं। उन्हें अच्छा नहीं लगता कि उनका जीवनसाथी अपने दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करें। आपको लग सकता है कि वह अधिक प्यार होने के कारण ऐसा कर रहे हैं लेकिन पार्टनर के इस रवैए को न अपनाएं। आप पर अधिकार जताने के चक्कर में वह आपकी निजी जीवन को नियंत्रित करने लगते हैं और दूसरों से आपको दूर कर देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
पसंद थोपना

अगर पार्टनर आप पर अपनी पसंद थोपने लगे या आपकी भावनाओं की कद्र न करते हुए वह करने को कहे, जो उसे पसंद है तो उनके लिए खुद को न बदलें। अक्सर पार्टनर आपको उनके मुताबिक बदलने लगते हैं। प्यार में आप अपने व्यक्तित्व को भूल पार्टनर की मनमर्जी से रहना शुरू कर देते हैं। कई बार पार्टनर मजाक में बाॅडी शेमिंग करता है, जिसे आप हंसी में टाल जाते हैं या फिर खुद को उनके लिए बदलना शुरू कर देते हैं। पार्टनर के लिए भी खुद को न बदलें, अपनी पसंद भूल उनकी पसंद को अपनाना रिश्ते को कभी जीवनभर के लिए जीवित नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें