फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Friendship Day 2021: अगर सच में समझना चाहते हैं दोस्ती का असली मतलब, तो जरूर देखें ये पांच फिल्में

Sun, 01 Aug 2021 08:39 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media
जिंदगी में दोस्तों का काफी खास स्थान होता है। दोस्त ही हमारे जीवन में रंग भरने का काम करते हैं। इनके बीच रहकर वो लम्हें मिलते हैं, जो जिंदगी भर हमें याद रहते हैं। उम्रदराज होने के बाद भी इंसान अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को कभी नहीं भूलता। ऐसे में हर कोई चाहता है कि जीवन में उसे उन दोस्तों का सहारा मिले, जो उसके बुरे हालातों में भी सहायता करे। अब जबकि फ्रेंडशिप डे आने वाला है, तो ऐसे में दुनिया भर में कई दोस्त इस दिन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अगस्त 2021 रविवार के दिन दोस्तों के बीच फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की उन चुनिंदा 5 फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो दोस्ती के ऊपर बनी हैं। ये फिल्में रिलीज होने के बाद इतनी लोकप्रिय हुईं कि इनका क्रेज आज भी बरकरार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media

थ्री इडियट्स

साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स काफी लोकप्रिय हुई। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में होते हैं। यह फिल्म दोस्ती और विचारधारा के बदलाव की उम्दा कहानी है। इस फिल्म में भारतीय शिक्षा पद्धति पर बदलावों को लेकर खुला विमर्श देखने को मिलता है। इसके अलावा फिल्म तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म तीनों दोस्तों की अलग-अलग मानसिकताओं का प्रतिनिधित्व करती है। ये फिल्म मजेदार होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी है।
विज्ञापन

3 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media

मुन्ना भाई एमबीबीएस

साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस काफी बेहतरीन फिल्म है। इसमें दो दोस्तों सर्किट (अरशद वारसी) और मुन्ना भाई (संजय दत्त) की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में ये दोनों दोस्त एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। मुन्ना जब सुधरने की कोशिश करता है। उस दौरान सर्किट मुन्ना का पूरा साथ देता है। इस फिल्म का निर्देशन भी राजकुमार हिरानी ने किया है।  

4 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media

जिंदगी न मिलेगी दोबारा 

साल 2011 में आई फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा दोस्ती के महत्व का काफी अच्छे से बताती है। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बताया गया है कि जीवन में खुद से बात करना, अपने सपनों से बात करना और अपने दोस्तों से बात करना कितना जरूरी है। ये फिल्म दोस्ती के महत्व को भी रेखांकित करती है। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते ये फिल्म काफी लोकप्रिय हुई।
विज्ञापन

5 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media

काई पो छे

ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म दोस्ती के साथ-साथ टकराव की भी कहानी कहती है। हालांकि ये टकराव इतने बड़े नहीं होते कि पूरी दोस्ती को खत्म कर दें। इस फिल्म में 3 दोस्त हैं, जिनकी सोच एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न होती है। फिल्म में सुशांत सिंह, राजकुमार राव और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोस्ती की पांच फिल्में - फोटो : Social media

कोई मिल गया

साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे। फिल्म में रोहित (ऋतिक रोशन) और एलियन की दोस्ती को दिखाया गया है। मूवी में रोहित मेहरा नाम के एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जिसकी उम्र तो बढ़ती है लेकिन उसका दिमाग नहीं बढ़ता। बाद में एलियन उसे अपनी शक्ति से जीनियस बना देता है। फिल्म के अंत में दिखाया गया है कि एलियन को बचाने के लिए रोहित काफी कुछ करता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें