फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर की ये चार बातें कर सकती हैं आपके प्यार के रिश्ते को खराब, हो जाएं सावधान

Fri, 13 Aug 2021 09:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छा रिलेशनशिप मिले। उसका पार्टनर उसका ध्यान रखे, उनके बारे में सोचें, उनकी हर एक बात को सुने, उन्हें समझें आदि। इस तरह के कई सपने हर कोई अपने प्यार के रिश्ते को लेकर देखता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर किसी का रिलेशनशिप अच्छा ही चले। जहां एक तरफ कई लोगों के रिलेशनशिप काफी लंबे चलते हैं कि वे आगे चलकर शादी के पवित्र बंधन में तक बंध जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के रिलेशनशिप महज कुछ ही समय में टूट जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने इस प्यार के रिश्ते को लेकर हर कोई सावधान रहे। हमारा मकसद आपको डारना नहीं, लेकिन ये बताना जरूर है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने रिलेशनशिप को बेहतर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मोबाइल चेक करना
  • अगर आपका पार्टनर आपका मोबाइल चेक करता है और वो भी चोरी-छुपे, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगर आपका पार्टनर अपना मोबाइल आपको छूने तक नहीं देते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के प्रति सचेत रहना ही बेहतर है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक करना
  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं। आप सही हैं, लेकिन उसके बावजूद आपका पार्टनर आप पर बेवजह शक करता है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दोस्तों के प्रति गलत सोचना
  • हर किसी के जीवन में दोस्त होते हैं और लोग अपने दोस्तों संग समय बिताते हैं। उनके साथ शॉपिंग पर जाते हैं, उनके साथ दफ्तर जाते हैं, बाहर मिलते हैं, पार्टी करते हैं आदि। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके दोस्तों को लेकर गलत सोचता है या आपको अपने दोस्तों का साथ छोड़ने को कहता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पैसे मांगकर वापस न करना
  • कई लोग अपने पार्टनर से रोजाना पैसे मांगते रहते हैं, लेकिन जब लौटाने का समय आता है तो वे कुछ न कुछ बहाना बनाकर इससे बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ सिर्फ पैसों के लिए हो और आगे चलकर वे आपको धोखा दे जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें