देशभर में कोरोना काल होने की वजह से ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हुई हैं। वहीं, लोगों को घर पर रहने के लिए कहा जा रहा है, और बिना काम घर से बाहर निकलने पर मनाही है। ऐसे में ज्यादातर कपल भी घर पर ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, इस दौरान लंबे समय से जब लोग एक साथ हैं, तो कई बार कुछ बातों को लेकर कपल के बीच अनबन भी देखी जा रही है, जिसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ रहा है। अगर आपकी भी अपने पार्टनर संग अनबन हो रही है, तो चलिए इसे दूर करने के लिए कुछ तरीके जानते हैं।