जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उस वक्त व्यक्ति को अपने चारों तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आती है। लेकिन क्या कभी कोई रिश्ता बिना नोकझोंक के आगे बढ़ सकता है? क्या कभी ऐसा हो सकता है कि किसी भी कपल की अपने पार्टनर से अनबन न हो? इन सब सवालों का जवाब है नहीं, क्योंकि प्यार के साथ-साथ इस तरह की चीजें भी चलती रहती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि छोटी-मोटी अनबन या नोकझोंक किसी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है। जहां किसी कपल के साथ ये कभी-कभी होता है, तो वहीं कुछ कपल के साथ ये ज्यादातर होता रहता है। ऐसे में कई बार ये छोटी-छोटी चीजें किसी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है, और फिर इसका गलत असर प्यार के रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में कुछ बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर कपल इन अनबन और नोंकझोंक से बच सकते हैं, जिससे उनका रिश्ता बिना किसी झगड़े के आगे बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।