कहते हैं प्यार एक एहसास ही नहीं, प्यार एक जिम्मेदारी भी है। जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन क्या एक-दूसरे का सम्मान करते हैं? क्या एक-दूसरे के लिए हमारे मन में त्याग भाव और समर्पण है? ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार के साथ-साथ इन सबका भी होना जरूरी है, क्योंकि तभी एक रिश्ता बेहतर बनता है और उसकी उम्र भी लंबी होती है। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी होते हैं, जो केवल मतलब के लिए साथ होते हैं, तो कई सच में एक-दूसरे के हमेशा-हमेशा के लिए बनना चाहते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार सबको मिल जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसलिए कई लोगों के ब्रेकअप तक हो जाते हैं। हालांकि, ब्रेकअप होने की कई अलग-अलग वजह हो सकती हैं। लेकिन कई लोगों को ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की याद सताती हैं। लेकिन अगर आप उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।