देश में कोरोना काल होने की वजह से ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इनमें बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे, कपल और युवा लोग शामिल हैं। घर में रहने की वजह से कई लोग काफी बोर भी हो रहे हैं, तो कई युवाओं का झुकाव ऑनलाइन डेटिंग की तरफ भी देखा जा रहा है। लेकिन ये ऑनलाइन डेटिंग कितनी सुरक्षित है? आखिर हमें ऑनलाइन डेटिंग करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? शायद इस बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा, तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।