फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर अचानक कर दे ब्रेकअप की बात तो न हों परेशान, करें ये काम

Mon, 07 Nov 2022 12:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Relationship Tips: रिलेशनशिप में दो पल ऐसे होते हैं जहां जब आपके पार्टनर आपके सामने अपने दिल की बात रखते हैं तो लोग निशब्द हो जाते हैं। वह समझ नहीं पाते कि क्या कहना या करना है। एक तो जब आपको अचानक कोई प्रेम प्रस्ताव देता है तो आप समझ नहीं पाते कि क्या प्रतिक्रिया दें। सबसे ज्यादा समस्या तब होती है, जब आपका पार्टनर अचानक आपसे ब्रेकअप की बात कह दे। इस पर साथी की तुरंत की प्रतिक्रिया बाद में उन्हें पछतावा महसूस कराती है। कई बार पार्टनर के ब्रेकअप की बात कहने पर साथी बुरी तरह से भावुक हो जाते हैं और उनके सामने रिश्ते को बनाए रखने के लिए गिड़गिड़ाने लगते हैं। वहीं कई बार गुस्से में साथी बिना सोचे समझे खुद भी पार्टनर के ब्रेकअप को तुरंत अपना लेते हैं और रिश्ता खत्म कर देते हैं। ये दोनों ही स्थिति ठीक नहीं हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर अचानक के ब्रेकअप की बात कहे तो सबसे पहले क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए, इस बारे में जान लें।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेकअप टिप्स - फोटो : istock
ठंडे दिमाग से बात करें

पार्टनर आपसे ब्रेकअप करना चाहता है तो ठंडे दिमाग से उससे बात करें कि वह आपसे क्यों अलग होना चाहते हैं। ब्रेकअप की वजह जानने की कोशिश करें। पार्टनर के रवैया या उनके जवाब से आपको समझ आ सकता है कि आपको यह रिश्ता आगे बढ़ाना है या नहीं। अगर साथी ब्रेकअप की रट लगा लें तो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इससे बेहतर है कि रिश्ते को खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेकअप टिप्स - फोटो : istock
मामला सुलझाए

ब्रेकअप की वजह जानकर आप रिश्ते में आने वाली समस्या को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आपको और आपके पार्टनर को लगता है कि ब्रेकअप की वजह को दूर किया जा सकता है तो रिश्ते को बनाए रखने के लिए एक मौका दें और मामला सुलझाएं। इससे आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है।

4 of 5
ब्रेकअप टिप्स - फोटो : Istock
साथी के रवैए को समझें

आप भले ही इस रिश्ते को बचाना चाहते हों लेकिन जरूरी है कि पार्टनर भी रिश्ते को लेकर वही रवैया रखे। अगर आपका पार्टनर आपकी बात सुनने को ही तैयार नहीं हो तो समझ जाएं कि वह आपके किसी भी प्रयास के बाद भी रिश्ते में नहीं रहना चाहता। इसलिए पार्टनर के रवैये को समझकर रिलेशनशिप के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेकअप टिप्स - फोटो : istock
जबरदस्ती न करें

अक्सर लोग ब्रेकअप को बर्दास्त नहीं कर पाते और अपने पार्टनर से रिश्ता न खत्म करने के लिए गिड़गिड़ाने लगते हैं। वह पार्टनर के सामने रोते-चिल्लाते हैं। बिना वजह जाने खुद को गलत समझ कर माफी मांगते हैं और भावनात्मक तौर पर साथी पर दबाव डालते हैं। लेकिन इससे बात और बिगड़ जाती है, साथ ही आपका आत्मसम्मान भी आहत होता है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए ऐसा कतई न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें