फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर की कुछ हरकतों से होती है चिढ़, तो इस तरह से करें डील

Wed, 29 Jun 2022 03:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इरिटेटिंग पार्टनर से डील करने के तरीके - फोटो : istock

Relationship Tips: रिश्ते में दो लोगों के बीच दोस्ती, प्यार या लगाव होना आम बात है। कपल एक दूसरे को पसंद करते हैं, उनके साथ रहना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि पार्टनर को अपने साथी की हर बात पसंद हो। पार्टनर की कई हरकतें और बर्ताव को साथी नापसंद करते हैं। इसके लिए वह अपने पार्टनर को समय समय पर रोकते टोंकते भी हैं। कपल एक दूसरे प्यार तो करते हैं लेकिन कई मौकों पर पार्टनर की आदतों से वह चिढ़ भी जाते हैं। पार्टनर अपने साथी को अक्सर कुछ ऐसा करके इरिटेट करते हैं, जो उनके साथी को पसंद नहीं होता। ऐसे में साथी नाराज हो जाता है और गुस्से में पार्टनर से बहस करने लगता है। कपल के बीच लड़ाई झगड़ों की ये एक वजह बन सकती है। अगर आप भी अपने साथी की किसी हरकत या बात पर इरिटेट होते हों या गुस्सा हो जाएं तो रिश्ते को संभालने और पार्टनर से डील करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं इरिटेटिंग पार्टनर से डील करने के टिप्स।

विज्ञापन

2 of 6
पार्टनर की किन बातों पर चिढ़ते हैं - फोटो : iStock
पार्टनर की किन आदतों से चिढ़ते हैं लोग

पार्टनर अगर आपके इशारों को नहीं समझता, अक्सर आपसे झूठ बोलता हो, बच्चों की देखभाल में लापरवाही करे, घर को गंदा करे, छोटी छोटी बात पर बहस या रोना शुरू कर दें तो अक्सर साथी ऐसे बर्ताव से इरिटेट हो जाते हैं। पार्टनर की हरकतों पर उन्हें गुस्सा आता है लेकिन वह साथी पर गुस्सा करना नहीं चाहते। गुस्सा रिलेशनशिप को खराब भी कर सकता है। कुछ तरीकों को अपनाकर इरिटेटिंग पार्टनर से डील करें।
विज्ञापन

3 of 6
अकेले वक्त बिताएं - फोटो : iStock
कहीं चले जाएं

अगर आप पार्टनर के बर्ताव से चिढ़ रहे हों तो अपने आप को शांत करने के लिए थोड़ी देर के लिए अकेले जाकर बैठ जाएं। पार्टनर के सामने न बैठकर कहीं बाहर चले जाएं। जब आपका दिमाग शांत हो जाए और अच्छा फील करने लगें तो शांति से पार्टनर से बात कर सकते हैं। किसी बात पर चिढ़ने पर गुस्से में उनसे बात न करें।

4 of 6
दोस्तों से बात करें - फोटो : istock
दोस्त से बात करें

अगर पार्टनर की हरकत आपके गुस्से को उकसाती हैं, तो उन से अपना ध्यान हटाने के लिए दोस्तों संग वक्त बिताएं। दोस्तों से किसी अन्य टॉपिक पर बात करें। धीरे धीरे आपका गुस्सा शांत हो जाए तब पार्टनर से बात करके उन्हें समझा सकते हैं कि आपको उनकी कौन सी बात पसंद नहीं आती।
विज्ञापन

5 of 6
पार्टनर को समझाएं - फोटो : istock
पार्टनर को समझाएं

अगर पार्टनर की कोई बात या बर्ताव पसंद नहीं तो इस बारे में उन से शांत मन से आराम से बात करें। उन्हें बताएं कि आपको उनकी कौन सी बातें पसंद नहीं हैं। हो सकता है कि वह अपना बर्ताव बदलना नहीं चाहते, लेकिन कम से कम आपके सामने वो चीजें करने से बचें, जिससे आपको गुस्सा आए और मनमुटाव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्टनर पर गुस्सा आए तो संगीत सुनें - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत सुनें

पार्टनर की वजह से आपका गुस्सा बढ़े तो उन बातों को इग्नोर करने के लिए संगीत सुने। गाने सुनने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इससे आपका गुस्सा भी शांत हो जाता है और पार्टनर की इरिटेटिंग हरकत भी भूल जाते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें