फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: शादी के बाद मंगेतर अच्छा साबित होगा या नहीं? ऐसे लगाएं पता

Thu, 01 Jun 2023 12:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips: शादी तय होने के बाद लड़का या लड़की अपने जीवनसाथी और आने वाले भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं। खासकर जब कपल एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं, तो उनके मन में अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए कई सवाल होते हैं। अरेंज मैरिज के मामले में अधिकतर ऐसा होता है कि कपल एक दूसरे को रिश्ता तय होने के बाद जानना शुरू करते हैं। सगाई से शादी के बीच का समय पार्टनर के लिए मन में उठे सवालों के जवाब को तलाशने का अच्छा मौका होता है।

क्या आपके मंगेतर एक अच्छे पति/ पत्नी साबित होंगे? उनके साथ शादीशुदा जीवन कितना मुश्किल या आसान हो सकता है? इन सारे सवालों के जवाब शादी से पहले ही जान लें। मंगेतर अच्छा है या नहीं, ये जानने के लिए आपको उनके साथ कुछ वक्त साथ बिताना पड़ेगा। एक दूसरे को वक्त देकर ही उनके व्यवहार और रहन-सहन को समझा जा सकता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो मंगेतर शादी के बाद अच्छा साबित होगा या नहीं, इसका पता लगाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मंगेतर की पसंद-नापसंद जानें

किसी अनजान शख्स के साथ पूरा जीवन बिताने के लिए जरूरी है कि आपको उनकी पसंद नापसंद पता हो। साथ ही क्या आप दोनों की पसंद में कुछ समानता है, ये जानकर आप पता लगा सकते हैं कि मंगेतर के साथ शादी करना कितना आसान या कठिन होने वाला है। अगर आप दोनों की कुछ हद तक पसंद मैच करती है तो साथ रहना आसान हो सकता है। वहीं अगर आप दोनों की नापसंद में कुछ विरोधाभास है, तो उसपर पहले से ही बात कर लें। जैसे, आप नॉनवेज खाने का शौक रखते हैं और मंगेतर वेजिटेरियन है, तो शादी के बाद आपकी पसंद पर इसका कितना असर होगा, ये पता लगा लें।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मंगेतर की सोच और व्यवहार जानें

मंगेतर और आपके विचारों में समानता जीवन आसान बना देगी। विचारों में बहुत अधिक विरोधाभास शादी के बाद विवाद की वजह बन सकता है। इसके अलावा उनका व्यवहार आपके प्रति, आपके परिवार, खुद के परिवार और अपने आसपास के लोगों के लिए कैसा है, ये पता लगाएं। क्या पार्टनर बहुत अधिक गुस्सैल है? क्या वह अपने आसपास के लोगों से अच्छे से बात करते हैं, क्या मंगेतर आपका सम्मान करते हैं? ये जानकर आप आसानी से तय कर पाएंगे कि शादी के बाद आपके पार्टनर अच्छे साबित हो सकते हैं या नहीं।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
भविष्य को लेकर मंगेतर की योजना

शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों का भविष्य एक दूसरे से जुड़ जाता है। आपके पार्टनर की भविष्य की योजनाओं पर आप का भी जीवन निर्भर करता है। भविष्य की योजनाओं में मंगेतर का करियर, आपके करियर को लेकर उनके विचार भी शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद पार्टनर परिवार के साथ रहना चाहता है या अलग, फैमिली प्लानिंग के बारे में जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
क्या मंगेतर शादी से खुश हैं?

शादी से पहले मंगेतर से सबसे जरूरी सवाल पूछें कि क्या वह इस शादी से खुश हैं। क्या वह अपनी मर्जी से ये शादी कर रहे हैं? और शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं, ये जान लें। अरेंज मैरिज में कभी-कभी पार्टनर खुलकर शादी को लेकर अपनी पसंद और इच्छा जाहिर नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनकी शादी को लेकर राय जानें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें