एक समय था जब परिवार वाले बिना लड़के-लड़की को पूछे हुए उनकी शादी तय कर देते थे। मिलना तो बहुत दूर की बात दोनों एक-दूसरे से बात तक भी नहीं कर पाते थे। सीधा शादी और उसके बाद आगे की जिंदगी चल पड़ती थी। लेकिन अब जमाना बदल चुका है लोग अपनी पसंद के मुताबिक शादी करते हैं और उससे पहले लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, डेटिंग करते हैं आदि। आजकल लोग जान-पहचान के अलावा सोशल मीडिया पर मिलने वाले लोगों से या किसी अन्य तरीके से मिलने वाले लोगों से भी डेट करने लगते हैं। डेट करना तो गलत नहीं है, लेकिन अगर आप किसी अंजान शख्स के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जो जरूरी बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें लड़का हो या लड़की दोनों को ही ध्यान रखना चाहिए क्योंकि गलत किसी के साथ भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।