फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या अपने लिए आपने सही पार्टनर का किया है चयन? इन बातों से जानें

Sun, 13 Mar 2022 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जब आप किसी से प्यार करते हैं या उसके साथ रिश्ते में आते हैं तो आपको उनकी हर बात अच्छी लगती है। रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करते हैं और बातें आपको पसंद नहीं होतीं, उन्हें भी अपनाने लगते हैं लेकिन वक्त बदलने के साथ इंसान भी बदलता है और विचार भी। हो सकता है कि जिस साथी का चयन आपने किया हो, उसे खुद के लिए आप उन्हें सही चॉइस मानते हों लेकिन वक्त के साथ आपको महसूस होने लगता है कि आपका पार्टनर आपके जीवन की गलती है या आप और वह एक दूसरे के लिए नहीं बने। लेकिन जब तक आप इस बात को महसूस करते हैं, हो सकता है कि देर हो जाए। ऐसे में कुछ छोटी छोटी बातें और आदतों को ध्यान में रखकर आप ये पता लगा सकते हैं कि क्या आपका पार्टनर आपके लिए सही चॉइस है या गलत इंसान।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
इज्जत न करना

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे का सम्मान जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता तो वह आपके लिए परफेक्ट नहीं हो सकता। अगर साथी अभी आपकी इज्जत नहीं करता तो शादी के बाद भी नहीं करेगा। इसलिए सम्मान के आधार पर तय करें कि आपको उनसे रिश्ता आगे बढ़ाना है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
सुरक्षा का ख्याल न रखना

जिसे आप प्यार करते हैं, उनकी फ्रिक होना आम बात है। लेकिन अगर आपके पार्टनर को आपकी सुरक्षा का ख्याल नहीं होता या वह आपकी उतनी फ्रिक नहीं करते, जितनी आप करते हैं तो इस रिश्ते में आपको भविष्य में निराशा ही मिलेगी।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
आप पर गुस्सा करना

गुस्सा आना आम बात हो सकती है लेकिन जब आपका पार्टनर हर बात पर आपकी गलती निकाले और छोटी छोटी बात पर आप पर गुस्सा हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि उसे आपकी भावनाओं की कदर नही है। हो सकता है कि पार्टनर आपको प्यार करता हो लेकिन उनके साथ पूरा जीवन बिताना आपके लिए कठिन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock
आपके विचारों को अहमियत न देना

रिश्ते में दो लोग होते हैं तो किसी भी मामले में दोनों की सहमति होना जरूरी होता है। अगर वह आपके विचारों की परवाह नहीं करते, आपकी राय, पसंद नापसंद को अहमियत नहीं देते तो लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रहा जा सकता है। कभी न कभी आप अपनी चॉइस पर पछतावा करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें