जब आप किसी से प्यार करते हैं या उसके साथ रिश्ते में आते हैं तो आपको उनकी हर बात अच्छी लगती है। रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करते हैं और बातें आपको पसंद नहीं होतीं, उन्हें भी अपनाने लगते हैं लेकिन वक्त बदलने के साथ इंसान भी बदलता है और विचार भी। हो सकता है कि जिस साथी का चयन आपने किया हो, उसे खुद के लिए आप उन्हें सही चॉइस मानते हों लेकिन वक्त के साथ आपको महसूस होने लगता है कि आपका पार्टनर आपके जीवन की गलती है या आप और वह एक दूसरे के लिए नहीं बने। लेकिन जब तक आप इस बात को महसूस करते हैं, हो सकता है कि देर हो जाए। ऐसे में कुछ छोटी छोटी बातें और आदतों को ध्यान में रखकर आप ये पता लगा सकते हैं कि क्या आपका पार्टनर आपके लिए सही चॉइस है या गलत इंसान।