जब हमारे प्यार के नए रिश्ते की शुरुआत होती है, तो हमें अपने पार्टनर और इस रिश्ते से काफी उम्मीदें होती हैं। दोनों पार्टनर एक-दूसरे से मिलते हैं, एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और जब दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तब कहीं जाकर इस प्यार के रिश्ते की शुरुआत होती है। ये रिश्ता नाजुक डोरी से बंधा होता है, जरा सा भी इधर-उधर हुआ नहीं कि इस रिश्ते में दरार आने में भी समय नहीं लगता है। मतलब कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही टकरार भी इसी रिश्ते में होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके रिश्ते में दरार आने के पीछे क्या कारण है? आखिर आपका प्यार का रिश्ता लंबा क्यों नहीं चल रहा है? अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते को लंबा चला सकते हैं।