Relationship Tips: शादी लड़के और लड़की के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। अगर पहले से लोग अपने जीवनसाथी को जानते हैं यानी प्रेम विवाह कर रहे होते हैं तो उन्हें इस रिश्ते और अपने साथी के बारे में काफी कुछ पता होता है। लेकिन जब बात अरेंज मैरिज की होती है, तो अक्सर लोग अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में हर बात नहीं जान पाते। उनके लिए जीवनसाथी की तलाश परिवार के लोग करते हैं। ऐसे में उन्हें पता नहीं होता कि जिससे वह शादी कर रहे हैं, क्या वह आपसे शादी करना चाहते हैं। अरेंज मैरिज करने वाले लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, जिनके जवाब अगर समय पर यानी शादी से पहले न मिलें तो आगे का जीवन कठिन बन सकता है। ऐसे में अगर आप अरेंज मैरिज करने वाले हैं तो अपने होने वाले जीवनसाथी से पहले ही कुछ सवाल पूछ लें।