किसी भी रिश्ते को संभालने के लिए कुछ एडजेस्टमेंट करना आम बात है और जरूरी भी है, क्योंकि दो लोगों के विचार, पसंद-नापसंद एक जैसे होना जरूरी नहीं होते। ऐसे में जब दो लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं तो दोनों को एक दूसरे की राय का सम्मान करना होता है। उनकी पसंद और नापसंद के साथ उन्हें अपनाना पड़ता है। इसे ही रिश्ते में एडजस्ट करना कहते हैं। हो सकता है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो पार्टनर संग एडजस्ट करने को तैयार हो जाते हैं। अक्सर शादी के बाद लोग अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए काफी एडजस्ट करते हैं। लेकिन शुरुआती तौर पर किया गया एडजस्टमेंट वक्त के साथ पछतावे का रूप ले लेता है। ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ चीजों में कभी भी एडजस्ट नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं रिश्ते में किन बातों को कभी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।