relationship tips
- फोटो : Adobe stock
छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा
युगल के बीच छोटी-मोटी बातों पर नोक-झोंक सामान्य बात है। अपने अभिभावक को भी अक्सर आपस में खट्टी-मीठी नोकझोंक करते देखा होगा। लेकिन, जब ये झगड़े बेवजह बढ़ने लगें, बॉयफ्रेंड बिना किसी मुद्दे के आपको नीचा दिखाने लगे, छोटी-छोटी बातों के बड़े मुद्दे बनाने लगे और लड़ाई के बहाने ढूंढने लगें तो ये रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसी स्थिति में मानसिक उत्पीड़न से बचने के लिए कपल का अलग हो जाना ही बेहतर होता है।
अहमियत न देना
जिससे हम प्यार करते हैं, जिंदगी में उसकी अहमियत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वो आपको अहमियत नहीं देता और वह बहाने बनाकर आपके प्लान से किनारा कर ले। कई बार बुलाने पर भी ना आए और किसी दूसरे के बुलाने पर बिना समय गंवाए पहुंच जाए तो ये इस ओर संकेत करता है कि अब उस की आप में दिलचस्पी कम हो गई है।