फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virtual Date Idea: दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट, होगा पास होने का एहसास

Thu, 21 Nov 2024 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका पार्टनर आपसे मीलो दूर रहता है तो उसे वर्चुअल डेट नाइट के जरिए अपने पास होने का एहसास कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : Istock
Virtual Date Idea: अक्सर अपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि यदि किसी भी रिश्ते में भरोसा और प्यार है तो वह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है, आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता और भी ज्यादा स्ट्रांग होता जाता है। ऐसा तब होता है जब आप अपने पार्टनर के साथ रहते हैं लेकिन जब आपके रिश्ते में लॉन्ग डिस्टेंस आ जाता है तो भरोसा और प्यार बरकरार रखना काफी मुश्किल हो जाता है।

आजकल नौकरी की आपाधापी में कपल्स एक दूसरे से मीलों दूर रहते हैं, जिस वजह से उन्हें मिलने के लिए भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ना मिल पाने की वजह से कई बार लड़ाई-झगड़े भी हो जाते हैं। अगर आप भी इसी सिचुएशन का सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। टेक्नोलॉजी के जमाने में लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले लोगों के लिए वर्चुअल डेट नाइट एक वरदान है। वर्चुअल डेट नाइट के सहारे से आप अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं और अपने पार्टनर के दूर रहने के बाद भी उनके पास होने का एहसास करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : istock
जानें इसके बारे में 

वर्चुअल डेट नाइट उन कपल्स के लिए काफी सही विकल्प है, जो एक दूसरे से मीलो दूर रहे हैं। इस वर्चुअल डेट नाइट के जरिए कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। भले ही वो असल जिंदगी में एक-दूसरे से दूर हों, लेकिन भावनात्मक और मानसिक रूप से वो अपने पार्टनर को वर्चुअल डेट नाइट के जरिए अपने पास पाएंगे। अगर आप भी वर्चुअल डेट नाइट प्लान करना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : Freepik
एक साथ खाना

भले ही आप एक-दूसरे से दूर हैं, लेकिन आप चाहें तो ऑनलाइन ही डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप दोनों लोग एक ही प्रकार का खाना बना सकते हैं या ऑर्डर कर सकते हैं और फिर वीडियो कॉल पर एक साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। ध्यान रखें कि इस डेट के दौरान सिर्फ आप दोनों ही हों। 
 

4 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : istock
कॉफी डेट

कॉफी डेट सिर्फ इसलिए रखी जाती है, ताकि आप वहां आराम से कॉफी पीते-पीते अपने पार्टनर के मन की बातें जान सकें। ऑनलाइन भी आप ऐसा कर सकते हैं। घर पर कॉफी बनाकर अपने पार्टनर के साथ वीडियो कॉल करें और उनके मन की बातें जानें।
 
विज्ञापन

5 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : istock
फिल्म या शो देखना

आजकल तो कितने सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी हैं, जिनकी मदद से आप एक साथ एक जैसी ही फिल्म या सीरीज देख सकते हैं। इसके लिए बस अपने-अपने गैजेट पर एक जैसा शो या फिल्म लगाकर एक ही समय पर एक ही फिल्म या शो देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूर रह रहे पार्टनर के साथ प्लान करें वर्चुअल डेट नाइट - फोटो : istock
गेम्स खेलना

अगर आप दोनों को गेम्स खेलना पसंद है तो कई ऐसे एप्स आजकल उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से आप एक साथ दूर बैठे-बैठे भी गेम खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें