फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से अच्छे भले रिश्ते में आ जाता है ठहराव, पार्टनर्स नहीं महसूस कर पाते हैं प्यार

Wed, 28 Apr 2021 03:27 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
समझदारी से काम लिया जाए - फोटो : Social Media

अक्सर रिश्तों में परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि रिश्तों में एक प्रकार का ठहराव आने लगता है, पार्टनर्स एक दूसरे के प्रति धारणाएं बनाने लगते हैं कि अब उनके बीच पहले जैसा प्रेम शेष नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस ठहराव को बढ़ावा न दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, व्यस्तताओं के कारण या रिश्ते के दो- तीन साल बीत जाने पर ऐसी परिस्थितियां अक्सर बन जाती है। ऐसे समय में आवश्यकता होती है कि समझदारी से काम लिया जाए ताकि रिश्ते में गलतफहमी जन्म न ले और फिर से प्रेमी एकदूजे से प्रेम कर सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन कारणों से आने लगता है ठहराव । 

विज्ञापन

2 of 5
समय के साथ यह तारीफें कम होने लगती हैं  - फोटो : Social media

तारीफ न करना 
रिश्ता जब नया-नया होता है तो प्रेमी-प्रेमिका अक्सर एक दूजे के स्वभाव, गुण, खूबसूरती आदि की प्रशंसा करते हैं जिससे कि उन्हें यह महसूस होता है कि सामने वाला हमें पसंद करता है, तभी प्रशंसा कर रहा है और वे खास महसूस करते हैं लेकिन समय के साथ जब यह तारीफें कम होने लगती हैं  तो प्रेमी हो या प्रेमिका उन्हें लगने लगता है कि ऐसा क्या हो गया कि अब पहले जैसा प्रेम नहीं रहा। 

विज्ञापन

3 of 5
ऐसे में लड़ाई होना तो बहुत सामान्य है। - फोटो : social media

बहुत अधिक लड़ाइयां
दिनभर काम करने के बाद जब आपकी अपने पार्टनर से नियमित रूप से लड़ाइयां होती हैं तो यह बात भी ठहराव का एक कारण बन जाती है क्योंकि जब एक- व्यक्ति सोचता है कि दिनभर की व्यस्तता के बाद अब वह आराम से अपने जीवनसाथी से बात करेगा, वहीं अगले उस वक्त तक दिनभर की व्यस्तताओं को लेकर पूरा शिकायत का पोथा लेकर खड़ा हो जाता है। ऐसे में लड़ाई होना तो बहुत सामान्य है। 

4 of 5
आपके पार्टनर के दिमाग में कई तरह के प्रश्न आ सकते हैं। - फोटो : pixa

बातों को नजरअंदाज करना
जब नया-नया प्यार होता है तो व्यक्ति अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बात को भी बहुत ध्यान से सुनता है, पसंद-नापसंद का ख्याल करता है लेकिन जब थोड़ा समय बीत जाता है और पार्टनर की किसी बात पर यदि ध्यान नहीं दिया गया और उसने इस बात को दिमाग में बैठा लिया तो रिश्ते में ठहराव आ जाता है क्योंकि ऐसा होने पर आपके पार्टनर के दिमाग में कई तरह के प्रश्न आ सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वो लड़ाई का कारण बन सकती थी - फोटो : social media
झूठ का सहारा लेना
रिश्ते में आने के कुछ सालों बाद आप अपने पार्टनर को जानने लगते हैं। ऐसे में यदि आप किसी बात को इसलिए पार्टनर से छिपा लेते हैं कि बता देने पर वो लड़ाई का कारण बन सकती थी। ऐसी स्थिति में यदि पार्टनर के सामने कहीं उस झूठ का पर्दाफाश हो गया तो आपकी सारी अच्छाई धरी रह जाएगी और रिश्ते में अचानक एक ठहराव आ जाएगा, जो कि रिश्ते के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें