Promise Day 2023: इश्क के इस सप्ताह में हर दिन प्यार करने वालों के लिए त्योहार की तरह है, वहीं जो लोग अपने क्रश या दोस्त के साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, उनके लिए मोहब्बत के इम्तिहान की तरह है। इस इम्तिहान का पास करने के लिए 7 फरवरी से हर दिन आशिक अपने प्रिय के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। नाम से ही स्पष्ट है वादों का दिन। इश्क में कपल मोहब्बत की कसमें वादे लेते हैं। ये कसमें उनके रिश्ते में भरोसा और उम्मीद को बनाए रखने में मदद करती हैं। जब आप प्यार में होते हैं तो अपने पार्टनर की खुशी का ख्याल रखते हैं, उनके साथ अपना भविष्य सोचते हैं और इसी सपने को पूरा करने के लिए कई सारे वादे करते हैं। ऐसा करने से रिश्ते की डोर अधिक मजबूत होती है। इस प्रॉमिस डे पर कपल कुछ मोहब्बत की कसमें खा सकते हैं। अगर आपको यह नहीं पता कि पार्टनर के साथ कौन से वादे लेने चाहिए, तो यहां आपको कुछ मोहब्बत की कसमों और वादों के बारे में बताया जा रहा है।