फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों से दोस्ती करने के लिए जरूर बोलें ये पांच बातें, माता पिता बन जाएंगे बेस्ट फ्रेंड

Wed, 07 Sep 2022 03:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों से दोस्ती करने के तरीके - फोटो : Istock
Parentings Tips: माता-पिता अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं। कम उम्र में बच्चे अपने माता- पिता के करीब होते हैं और हर बात उनसे साझा करते हैं लेकिन जैसे जैसे बच्चों की उम्र बढ़ने लगती है, वह अपने दोस्तों और स्कूल कॉलेज में व्यस्त हो जाते हैं। बच्चे माता पिता से अपनी बातें शेयर करना बंद कर देते हैं। कई बार तो बच्चे अभिभावकों से बातें छुपाते हैं या झूठ बोलने लगते हैं। ऐसे में हर माता पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों से दोस्ती का रिश्ता बनाएं। जब बच्चे अपने माता पिता को दोस्त समझने लगते हैं तो वह उन से हर तरह की बात शेयर करते हैं। बच्चों और अभिभावकों के बीच दोस्ती के रिश्ते में झूठ बोलने या बातें छुपाने की संभावना कम होती है। ऐसे में अगर माता पिता अपने बच्चों के बेस्ट फ्रेंड बनना चाहते हैं,तो कुछ ऐसी बातें हैं, जो उन्हें बच्चों से कहनी चाहिए। ये रहीं वो बातें जो दोस्त बनने के लिए माता पिता बच्चों से बोल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों को माता पिता ऐसे बनाएं दोस्त - फोटो : istock
तारीफ करें

अपने बच्चे को खास महसूस कराएं और उन्हें खुश रखें। जब आप बच्चे की थोड़ी तारीफ कर देते हैं तो बच्चा खुश हो जाता है और तारीफ सुनने के लिए आपको हर बात बताने लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
अभिभावक कैसे बने बच्चों के दोस्त - फोटो : Pixabay
गलतियों पर समझाएं

बच्चे की बात बात पर गलती निकालने और उसे डांटने की बजाय, आराम से समझाएं। बच्चा गलतियों से सीखे, इस बात का ध्यान रखें। जब आप किसी गलती पर बच्चे को डांटने के बजाए उसकी बात समझने की कोशिश करते हैं तो वह भी प्रयास करता है कि अगली बार गलती न करें।

4 of 6
बच्चों का बेस्ट फ्रेंड बनने के लिए क्या कहें - फोटो : Istock
अनुमति मांगें

बच्चों को स्पेस दें। उनके किसी काम के लिए अभिभावकों को बच्चों से अनुमति मांगनी चाहिए। जैसे अगर आप अपने बच्चे की किसी काम में मदद करना चाहते हैं या फिर उनके कमरे में आना चाहते हैं, तो उन से पहले पूछें। इससे वह खुद के महत्व को समझते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
माता पिता बच्चों के दोस्त बनने के लिए करें ये बातें - फोटो : Pixabay
परेशानी पूछें

बच्चे पर आरोप लगाने या खुद से बाते सोच लेने से बेहतर है कि उन से आराम से पूछे कि क्या उन्हें कोई परेशानी है। क्या उन्हें कोई बात परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों से दोस्ती - फोटो : Istock
शुक्रिया कहें

माता पिता अक्सर बच्चों से छोटे मोटे काम करने को कहते हैं। बच्चों के कुछ करने पर उनको शुक्रिया कहें। बच्चों के काम की सराहना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें