Parenting Tips: बच्चे अक्सर खाने को लेकर आनाकानी करते हैं। घर पर होने पर अभिभावक बच्चों को समझाकर खाना खिला देते हैं लेकिन जब बच्चा स्कूल जाता है तो माता पिता लंच के समय उनके साथ नहीं होते हैं। सुबह उठकर मां बच्चे के लिए नाश्ता और लंच बॉक्स पैक करती हैं। उत्साह के साथ मां बच्चे के लिए टिफिन पैक करती हैं, जब बच्चे उसे उतने उत्साह से नहीं खाते और लंच वापस आ जाता है। वैसे तो हर मां अपने बच्चे के लिए लंच में स्वादिष्ट व्यंजन पैक करती हैं, लेकिन कई बार गलत चीजें टिफिन में पैक करने से बच्चे लंच को मन से नहीं खाते हैं। ऐसे में हर अभिभावक को बच्चे के लिए स्कूल टिफिन पैक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। भूल से भी टिफिन में ऐसी पांच चीजें न रखें जो बच्चे की भूख को ही खत्म कर दें या उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाएं।