फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: साग काटने और साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी

Sun, 11 Jun 2023 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साग काटने और साफ करने का तरीका - फोटो : Istock
Kitchen Tips To Clean Saag: हरी पत्तेदार सब्जियां स्वादिष्ट तो होती ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। विशेषज्ञ भी हरे पत्ते वाली सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। इन हरी सब्जियों में पालक, बथुआ, सोया मेथी समेत कई तरह की सब्जियां शामिल हैं। हर मौसम में पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि पत्तेदार सब्जी बनाने के लिए उसे सफाई से धोखा और काटना कुछ लोगों को झंझटी काम लगता है।

पत्ते वाली सब्जियों का बनाने से पहले बहुत अच्छी तरह से धोना चाहिए, ताकि उसमें मौसम गंदगी, छुपे कीड़े साफ हो जाएं। वहीं पत्तेदार सब्जियों को काटने में भी कुछ लोगों को मुश्किल आती है। ऐसे में अगर आप घर पर साग बना रही हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाकर हरी पत्तेदार सब्जियों को साफ कर सकती हैं और आसानी से बारीक काट सकती हैं। यहां आपको साग साफ करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं। जानिए पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को साफ करने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 4
सरसों का साग - फोटो : pixabay
सरसों का साग साफ करने और काटने का तरीका

सरसो के साग खाने में लजीज लगता है। इसे साफ करना आसान होता है। सरसों के पत्ते बड़े होते हैं। सबसे पहले उन्हें अलग कर लें। अगर किसी पत्ते का डंठल सख्त हो तो उसे नीचे से छील लें। अब सभी अलग अलग पत्तों को 5-6 बार पानी से धोकर साफ करें। धुले हुए साग का गट्ठर बनाकर एक साइड से पकड़कर काट लें। ध्यान रखें कि साग को काटने से पहले धोएं ना कि बाद में।
विज्ञापन

3 of 4
मेथी - फोटो : Pixabay
मेथी पत्ते साफ करने का तरीका

मेथी के साग को साफ करने और काटने के लिए अगर एक एक पत्ते को चुनेंगी तो काफी समय लग जाएगा। फटाफट मेथी के साग को साफ करने के लिए उसका गट्ठर बनाकर डंठल काट लें। फिर एक बर्तन में ज्यादा पानी लेकर उसमें मेथी के पत्तों को डालकर धो लें। साफ करने के बाद गट्ठर बनाकर चाकू से बारीक काट लें।
विज्ञापन

4 of 4
पालक - फोटो : Pixabay
पालक साफ करने का तरीका

सरसों के साग की तरह ही पालक के पत्ते भी बड़े होते हैं, इसलिए इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। पालक के गट्ठर में ऊपर से देखें कि कौन से पत्ते सड़े या गले हैं। उन्हें अलग करके पालक के गट्ठर की डंठल को नीचे से काट लें। उसके बार फिर से कोई सड़े-गले पत्ते दिखे तो हटा दें। अब एक गहरे बर्तन में पानी भरकर उसमें कुछ देर पालक को छोड़ दें। बर्तन से पालक निकालकर साफ पानी से दो तीन बार फिर से धोएं। अब चौपर पर पालक रखकर बारीक काट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें