फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Resolution: बच्चों के लिए नए साल के पांच महत्वपूर्ण संकल्प, संवार सकते हैं भविष्य

Sun, 01 Jan 2023 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे के लिए नए साल के वादे - फोटो : Istock
New Year 2023 Resolution Ideas For Children: नए साल का स्वागत लोग नई उम्मीदों व आशाओं से करते हैं। लोगों की उम्मीद होती है कि आने वाला साल खुशियों से भरा होगा। हालांकि साल की बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रयास आपको खुद भी करने पड़ते हैं। इसीलिए नए साल की शुरुआत में कुछ संकल्प लेना का चलन है। यह संकल्प लोगों को नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। जीवन में बदलाव लाने और कुछ अच्छा हासिल करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करते हुए फैसले लेते हैं। साल भर अपने लिए फैसले पर अडिग चलने के लिए संकल्प लेते हैं। नए साल के संकल्प केवल कपल या बड़े उम्र के लोग ही नहीं ले सकते, बल्कि इस तरह के संकल्प बच्चों को भी लेने चाहिए। माता पिता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नए साल के दृढ़ संकल्प के बारे में बताना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानें बच्चों के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन के कुछ आइडिया।
विज्ञापन

2 of 6
व्यायाम का संकल्प - फोटो : Istock
व्यायाम का संकल्प

अभिभावकों को चाहिए कि बच्चे को अपनी सेहत का ख्याल रखना सिखाएं। इसलिए बच्चे से ऐसा संकल्प दिलवा सकते हैं, जिससे वह सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम या योगाभ्यास करे। मानसिक और शारीरिक तौर से सक्रिय रहने के लिए वह किसी स्पोर्ट एक्टिविटी में शामिल हो सकता है या सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
पौष्टिक आहार के सेवन का संकल्प - फोटो : istock
पौष्टिक आहार के सेवन का संकल्प

अक्सर बच्चे खाने पीने को लेकर बहुत आनाकानी करते हैं। वह बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं लेकिन दूध, हरी सब्जियों के सेवन पर मुंह बनाते हैं। अगर आपका बच्चा भी पौष्टिक भोजन, हरी सब्जी आदि खाने में आनाकानी करता है, तो नए साल से उसे हरी सब्जियों के सेवन करने का संकल्प दिलाएं।

4 of 6
बुरी आदतों से दूरी का संकल्प - फोटो : pixabay
बुरी आदतों से दूरी का संकल्प

अगर आपके बच्चे में कोई बुरी आदत है, तो उसे छोड़ने का बच्चे से नए साल पर संकल्प कराएं। बच्चा झूठ बोलता हो, या अपशब्दों का इस्तेमाल करता हो तो उसे समझाएं कि यह गलत है और साल 2023 से वह प्रयास करें कि उसे झूठ व अपशब्द न बोलने पड़ें। ऐसा करने से बच्चा जब भी झूठ बोलने का प्रयास करेगा उसे वादा याद आ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
लक्ष्य पूर्ति का वादा - फोटो : istock
लक्ष्य पूर्ति का वादा

हर अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो। वह अच्छी शिक्षा हासिल करे और क्लास व परीक्षा में बेहतर नंबर लाए। बच्चे से वादा लें कि नए साल से वह पढ़ाई में बेहतर करने का प्रयास करेगा। बच्चे के साथ बात करके उसके लिए कोई लक्ष्य तय कर दें, जिसे उसे साल 2023 में पूरा करना होगा। जैसे। डिक्शनरी के शब्दों को तय समय में याद करना, परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिशत तय करना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बचत के लिए संकल्प - फोटो : Istock
बचत का संकल्प

बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए उसे बचत करना सिखाएं। बच्चे के लिए एक पिगी बैंक लाएं और उससे वादा लें कि नए साल से हर महीने उसे कुछ बचत करनी होगी, ताकि साल के अंत तक उसका पिगी बैंक भर जाए। ऐसा करने से बच्चा बचत करना सीखेगा, जो उसके भविष्य को बेहतर बनाने में काम आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें