बच्चों की सही परवरिश आसान काम नही है। अक्सर माता-पिता बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जिसका बालमन पर गलत असर पड़ता है। भले ही अभिभावक ये काम जानकर ना करते हों लेकिन बच्चे के ऊपर इन बातों का लंबे समय तक असर रहता है। वहीं बच्चे भविष्य में किस तरह के इंसान बनेंगे। इस पर भी यह बात निर्भर करती है। इसलिए बच्चों की परवरिश के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानें हम कौन सी खास बातों के बारे में बता रहे हैं।