फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sibling Day 2019: कुछ इस तरह दुनिया के खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है भाई-बहन का रिश्ता

Wed, 10 Apr 2019 04:35 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
10 अप्रैल हर साल सिब्लिंग-डे के तौर पर मनाया जाता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें प्यार के साथ-साथ गुस्सा और नफरत दोनों शेयर कर लेते हैं। खिलौनों के एक ही सेट के लिए एक-दूसरे से लड़ने से लेकर एक-दूसरे के विश्वासपात्र बनने तक, भाई-बहन शब्दों से परे भी एक खास रिश्ता है। दुनिया में इससे बेहतर कोई रिश्ता नहीं है जो एक ही समय पर बेस्ट फ्रेंड से लेकर दुश्मनी तक निभा लेते हैं। तो इस खास दिन को सेलिब्रेट करने से पहले सिब्लिंग को लेकर अद्भूत फैक्ट्स पढ़ लें। 
विज्ञापन

2 of 5
बड़े भाई-बहन छोटे भाई-बहनों से ज्यादा समझदार होते हैं
अधिकांश घरों में हमने देखा होगा कि बड़ा भाई या बड़ी बहन ज्यादा समझदार होते हैं छोटे भाई-बहनों की तुलना में। ऐसा हम नहीं बल्कि कई शोधों में इसका खुलासा किया जा चुका है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि बड़ा भाई या बड़ी बहन हमेशा छोटे भाई-बहनों के लिए रोल मॉडल बनने के प्रयास करते हैं। इस कारण वह अपने छोटे भाई-बहनों से ज्यादा समझदार होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
माता-पिता के फेवरेट बच्चे
आपके माता-पिता हर बार इस बात को नकार देते होंगे की उनका कोई एक फेवरेट बच्चा नहीं है। बल्कि ऐसा नहीं है। बच्चों में से उनका एक फेवरेट बच्चा जरुर होता है। जर्नल ऑफ फैमिली साइकोलॉजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक पैरेंट्स के पास एक बड़ा सीक्रेट होता है कि उनका एक फेवरेट बच्चा होता है। 

4 of 5
छोटे भाई-बहन ज्यादा एक्सट्रोवर्ट होते हैं
Leiden University द्वारा एक स्टडी कराई गई थी, जिसमें यह खुलासा किया गया था कि छोटे भाई-बहन ज्यादा एकस्ट्रोवर्ट होते हैं। यानी कि सामाजिक जुड़ाव उनका ज्यादा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकेलेपन का शिकार होने से बचाती है बहन
अगर आपकी बहन है आप उन्हें गले लगाएं या उन्हें फोन कर धन्यवाद करें। क्योंकि आपके जीवन में बहन का होना महत्वपूर्ण है। वह आपसे छोटी हो या बड़ी आपको अकेलेपन के शिकार होने से बचाएगी। Brigham Young University द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक बहन आपकी रक्षा करती है और आपको दुखी होने से बचाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें