फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girlfriend Day 2024: गर्लफ्रेंड का दिल जीत लेंगे ये पांच तोहफे, खुशी से आपको लगा लेंगी गले

Thu, 01 Aug 2024 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां आपको राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड डे के लिए प्रभावी तोहफे बताए जा रहे हैं, जो आपकी महिला मित्र या प्रेमिका का दिल तो जीत लेंगे, साथ ही इसके लिए आपको अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं होगी। बजट में गर्लफ्रेंड के लिए आसानी से आपको उनकी पसंद के तोहफे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Relationship Tips - फोटो : iStock
National Girlfriend day 2024:  राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड दिवस हर साल 1 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं को समर्पित है जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, चाहे वे हमारी सबसे अच्छी दोस्त हो, साथी हों, या जीवनसंगिनी हों। राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करना है जो हमारे जीवन में खुशी, समर्थन और प्यार लाती हैं। इसके अलावा, ये दिन मित्रता और साथी के रूप में महिलाओं के योगदान को पहचानने का भी मौका देता है।

महिला मित्रों, अपनी प्रेमिका या संगिनी को खास महसूस कराने के लिए आप गर्लफ्रेंड डे पर उन्हें कुछ प्यार भरे तोहफे दे सकते हैं। यहां आपको राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड डे के लिए प्रभावी तोहफे बताए जा रहे हैं, जो आपकी महिला मित्र या प्रेमिका का दिल तो जीत लेंगे, साथ ही इसके लिए आपको अधिक व्यय करने की भी जरूरत नहीं होगी। बजट में गर्लफ्रेंड के लिए आसानी से आपको उनकी पसंद के तोहफे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

आजकल कस्टमाइज्ड सामान का चलन है। इस तरह की चीजें खासकर उन लोगों को लिए तैयार होती हैं, जो उसे उपयोग करने वाला है। महिलाओं ज्वेलरी या एक्सेसरीज पहनती हैं, उन्हें कस्टमाइज्ड कराकर आप उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। पर्सनलाइज्ड पेंडेंट, एंक्लेट और इयररिंग्स के अलावा खास तारीख लिखा हुआ ब्रेसलेट तोहफे में दे सकते हैं, जिसे गर्लफ्रेंड हर रोज पहन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
काॅफी मग - फोटो : Instagram
इंसुलेटेड काॅफी मग

इस तरह का कॉफी मग उन लड़कियों के लिए बेहतरीन तोहफा होगा जिनकी सुबह काफी व्यस्त होती है। घर के कामकाज से लेकर दफ्तर या कॉलेज जाने की भागदौड़ में कॉफी छूट न जाए, इसलिए इंसुलेटेड कॉफी मग उनके बहुत काम का हो सकता है।

4 of 6
हैंडबैग - फोटो : instagram
पर्स

लड़कियों के लिए एक प्यारा सा पर्स, वॉलेट, क्लच काफी काम का होता है। गर्लफ्रेंड के मौके पर आप उन्हें वॉलेट या हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं, जिसका उपयोग वह रोजाना कर सकती हैं। पर्स कई तरह के और हर रेंज में मिल जाएंगे। अपने बजट के मुताबिक उनके लिए पर्स खरीदें।
विज्ञापन

5 of 6
महक वाली मोमबत्ती - फोटो : instagram
महक वाली कैंडल्स

सेंटेड कैंडल्स घर को बदल सकती हैं। इस तरह के कैंडल्स का अरोमा मूड को बेहतर बना सकता है। अच्छी खुशबू एंग्जाइटी कम करके आपको शांत करती है। गर्लफ्रेंड को सेंटेड कैंडल्स तोहफे में दे सकते हैं, जिसकी महक उनके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makeup - फोटो : Freepik
मेकअप प्रोडक्ट

लड़कियों को स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट पसंद होते हैं। आप उन्हें तोहफे में मेकअप प्रोडक्ट दे सकते हैं। अपने बजट के मुताबिक, नेलपेंट, लिपस्टिक या आई मेकअप किट तोहफे में दे सकते हैं। उन्हें स्किन केयर का सामान भी दे सकते हैं। आपका ये तोहफा उन्हें पसंद भी आएगा और वह इसे खुशी से इस्तेमाल भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें