Relationship
- फोटो : pexel
सिर्फ आधा घंटा उनके नाम
24 घंटे के एक दिन में आप अपने साथी के लिए कम से कम आधे घंटे का वक्त दे सकते हैं, जो सिर्फ आपके साथी का हो। सुबह पार्टनर संग सैर पर जाएं और एक दूसरे के साथ अपने दिल की बातें शेयर करें। चाहे तो रात के खाने के बाद एक दूसरे के साथ आधे घंटे बैठें। सोने के पहले भी कपल एक दूसरे के लिए वक्त निकाल सकते हैं, जब वह अपने फोन को दूर रखकर, सिर्फ एक दूसरे से बातचीत करें। उनका दिन कैसा गया, क्या किया, क्या करना चाहते हैं, जैसे सवाल पूछें।