फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boyfriend Day 2023: पार्टनर से करें प्यार का इजहार, इन सुंदर संदेशों के जरिए मनाए बॉयफ्रेंड डे

Tue, 03 Oct 2023 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Boyfriend Day 2023 - फोटो : Istock
National Boyfriend Day 2023 Wishes: आज नेशनल बॉयफ्रेंड डे मनाया जा रहा है। हर साल 3 अक्तूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड डे मनाते हैं। यह दिन प्यार करने वालों के लिए खास है, क्योंकि इस दिन लड़कियां अपने आशिक के साथ अपने रिलेशनशिप को सेलिब्रेट करती हैं और उन्हें ये महसूस कराती हैं कि उनके जीवन में पार्टनर की क्या भूमिका है।

वैसे तो जब भी प्यार को सेलिब्रेट करने की बात आती है तो लोग वैलेंटाइन वीक का जिक्र करते हैं। लेकिन वैलेंटाइन तो फरवरी में मनाया जाता है, जिसके लिए आपको काफी लंबा इंतजार करना होगा। ऐसे में बाॅयफ्रेंड डे के मौके पर अपने साथी के साथ ये प्यार भरा दिन मनाएं। उनसे अपनी भावनाओं या प्यार का इजहार करें। यहां प्यार का इजहार करने के लिए सुंदर पंक्तियां दी जा रही हैं, जिसे पार्टनर को सुनाकर या व्हाट्सएप व फेसबुक पर भेजकर बाॅयफ्रेंड डे की आकर्षक विशेज दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Boyfriend Day - फोटो : amar ujala
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,
ऐसा में कुछ आज करूं।
ना होने दूं कभी मोहब्बत कम,
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।

हैप्पी बाॅयफ्रेंड डे
विज्ञापन

3 of 5
Boyfriend Day - फोटो : Amar Ujala
दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

हैप्पी बाॅयफ्रेंड डे

4 of 5
Friends Day - फोटो : Amar Ujala
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
नजर नहीं चुराना सनम,
बदल के मेरी तुम जिंदगानी 
कहीं बदल न जाना सनम।

हैप्पी बाॅयफ्रेंड डे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boyfriend Day - फोटो : Amar Ujala
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।

हैप्पी बाॅयफ्रेंड डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें