फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship: शादी के लिए लड़का-लड़की की उम्र में कितना होना चाहिए अंतर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Sat, 30 Sep 2023 02:34 PM IST
ज्योति मेहरा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
wedding - फोटो : istock
Right Age Gap Between Husband Wife: भले ही लोग प्यार में पड़ने से पहले उम्र और अन्य चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब बात शादी की आती है तो हर कोई अपने पार्टनर को अच्छी तरह से जान लेने की कोशिश करता है, ताकि शादी के बाद का जीवन सुखद हो। शादी के लिए सबसे जरूरी कारक उम्र को माना गया है। किसी भी कपल के बीच एक सही एज गैप उनके बीच के रिश्ते को और भी मजबूत और अटूट बना सकता है। यही वजह है कि लोग शादी से पहले अपने पार्टनर की उम्र पर जरूर ध्यान देते हैं। 

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि शादी के लिए एक परफेक्ट कपल के बीच कितना एज गैप होना चाहिए? क्या लड़की की उम्र हमेशा लड़के से कम होनी चाहिए? आखिर लड़कियों के लिए हमेशा उनसे बड़े उम्र के लड़कों से शादी करना ही क्यों सही माना गया है? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं। साथ ही हम जानेंगे कि एक कपल के बीच कितना एज गैप होना सही माना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर को करें सरप्राइज - फोटो : Istock
काफी लंबे समय से लोग इस विषय पर चिंतन करते आ रहे हैं। अटलांटा की यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के मुताबिक पति-पत्नी के बीच एक सही एज गैप पांच साल का अंतर माना गया है। इस रिसर्च के अनुसार जिन कपल्स की उम्र के बीच पांच साल का अंतर होता है तलाक की संभावना केवल 18% होती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अगर लड़का-लड़की के उम्र में 10 साल अंतर होता है तो उनमें तलाक की संभावना 39% तक होती है। वहीं अगर दोनों के बीच 20 साल का एज गैप होता है, तो तलाक की संभावना 95% तक बढ़ जाती है। इसका मतलब ये कि एक सफल शादी के लिए लड़का-लड़की की उम्र में एक सही अंतर होना जरूरी है। अधिक अंतर होने पर रिश्ते टूटने का खतरा अधिक हो जाता है।  
 

4 of 5
Couple - फोटो : istock
हालांकि इसके पीछे का कारण ये बताया गया है कि लड़कियां लड़कों के मुकाबले जल्दी मेच्योर और समझदार हो जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार, बायोलॉजिकल नजरिए से देखा जाए तो लड़का और लड़की की मैच्योरिटी लेवल में काफी अंतर होता है। लड़कियां 12-14 साल की उम्र में अपने युवावस्था में पहुंच जाती हैं, जबकि लड़के 14-17 साल की उम्र तक अपने युवावस्था में पहुंचते हैं। दरअसल शादी के लिए दोनों का मैच्योर होना जरूरी होता है, इसलिए शादी के लिए लड़की से उम्र में थोड़ा बड़ा लड़का ही सही माना जाता है। ऐसा में दोनों अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिफ्ट - फोटो : Istock
हालांकि इन सभी बातों के अलावा एक अच्छे रिश्ते के लिए सबसे जरूरी है कि दोनों के बीच आपसी समझ होनी चाहिए। अगर आप दोनों हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ दे सकते हैं तो आप अपने हम उम्र से भी शादी कर सकते हैं। 

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें