फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: सिर्फ 500 रुपये में खरीदें मां के लिए पसंदीदा तोहफा, मदर्स डे पर करें गिफ्ट

Sun, 11 May 2025 07:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day 2025 Gift Ideas अगर आपका बजट 500 रुपये के अंदर है और आप मदर्स डे पर अपनी मां को एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेहतरीन और सस्ती गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, जो मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे गिफ्ट आइडिया - फोटो : Adobe
Mothers Day 2025 Gift Ideas : मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां के मातृत्व को सम्मान देने, हमारे जीवन में उनकी भूमिका और योगदान की सराहना करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराने का प्रयास करते हैं। बच्चे मां की ममता और प्रेम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। इसके लिए कई छोटे- छोटे प्रयास करते हैं, जैसे मां को सरप्राइज देकर, उनके लिए पार्टी आयोजित कर सकते हैं या तोहफा दे सकते हैं। मां के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

अगर आप अपनी मां को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो मदर्स डे के लिए खास तोहफा जरूर ले आएं। हालांकि मां अपने बच्चों से किसी महंगे तोहफे की ख्वाहिश नहीं रखती हैं, ऐसे में आप अपने बजट में तोहफा ले सकते हैं। अगर आपका बजट 500 रुपये के अंदर है और आप मदर्स डे पर अपनी मां को एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेहतरीन और सस्ती गिफ्ट आइडियाज बताए जा रहे हैं, जो मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
खूबसूरत कप या मग  - फोटो : adobe
खूबसूरत कप या मग 

मदर्स डे पर मां को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जिसे देखते ही उन्हें आपकी याद आ जाए तो स्पेशल मग या कप गिफ्ट में दे सकते हैं। कप पर मां की फोटो या प्यारा सा मैसेज प्रिंट करवा सकते हैं। रोजाना जब वह चाय या कॉफी पिएंगी तो आपके प्यार का अहसास होगा। कस्टमाइज्ड मग लगभग 200 से 400 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।


Happy Mothers Day 2025: इन वॉलपेपर के जरिए दें मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां को भेजें प्यारा सा पैगाम
 
विज्ञापन

3 of 6
दुपट्टा - फोटो : instagram
सूती दुपट्टा या स्टोल 

गर्मियों के मौसम में धूप और पसीने से राहत पाने के लिए मां को दुपट्टा या स्टोल दे सकते हैं जो कि हल्का और स्टाइलिश तोहफा होगा। यह मां के वॉर्डरोब में नया रंग भरने वाला गिफ्ट है जो कि कभी भी उनके काम आ सकता है। एक अच्छा दुपट्टा लगभग 300 रुपये तक आसानी से मिल जाएगा।

4 of 6
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड  - फोटो : Adobe stock
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड 

मां को अपने हाथों से बना कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो उनके लिए ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। घर पर खूबसूरत सा ग्रीटिंग कार्ड बनाएं, जिसमें मां के लिए सुंदर सा संदेश लिख सकते हैं। चाहें तो फोटो कोलाज बनाकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। एक ग्रीटिंग कार्ड या कोलाज बनाने में लगभग 100 से 300 रुपये का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
खूबसूरत पौधा - फोटो : pexel
खूबसूरत पौधा

मां को घर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला तोहफा देना चाहते हैं तो इनडोर प्लांट गिफ्ट में दें। उन्हें तुलसी, मनी प्लांट या लकी लक बांस गिफ्ट कर सकते हैं। घर पर गार्डन एरिया, या गमले हों तो फूलों वाला कोई पौधा तोहफे में दें। इस तरह का गिफ्ट 300 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।


Mothers Day 2025: महिलाएं जरूर कराएं ये पांच हेल्थ चेकअप, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों का चल जाए पता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्यूटी प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
ब्यूटी प्रोडक्ट्स

त्वचा देखभाल या चेहरे पर निखार के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का छोटा सा हैंपर तोहफे में दे सकते हैं। गर्मियों के अनुसार, उन्हें माॅश्चराइजर, लिप बाम, सनस्क्रीन आदि का मिनी किट गिफ्ट कर सकते हैं, जो 500 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें