फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: सास को बहू के सामने कभी नहीं करनी चाहिए ये पांच बातें, परिवार में हो सकता है कलेश

Sun, 16 Jul 2023 12:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सास बहू की रिश्ता - फोटो : istock
Saas Bahu Relationship: सास और बहू की रिश्ता खट्टा मीठा होता है। एक लड़की के लिए शादी के बाद का जीवन आसान होगा या कठिन, यह पति पर नहीं बल्कि उनकी मां यानी दुल्हन की सास पर निर्भर करता है। ससुराल आते ही दुल्हन का सबसे अधिक वक्त सास के साथ बीतता है। सास ही बहू को ससुराल के रहन सहन के बारे में बताती है।

सास ही ससुराल की जिम्मेदारी बहू को हस्तांतरित करती है। परिवार के सदस्यों को क्या पसंद है, ससुराल में कैसे रहना है, क्या करना चाहिए और क्या नहीं, एक मां की तरह सास ही दुल्हन को सिखाती हैं।

सास-बहू का रिश्ता मां-बेटी की तरह ही होता है, जो ससुराल को खुशहाल बनाता है। हालांकि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बहू के साथ ही सास को कभी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बहू के सामने सास को कुछ बातें कभी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
सास बहू की रिश्ता - फोटो : instagram/weddingwireindia
दूसरे की बहू की तारीफ

सास को अपनी बहू के सामने पड़ोसियों या फिर रिश्तेदार की बहुओं की तारीफ करने से बचना चाहिए। अपनी बहू के सामने दूसरों की बहू की तारीफ करना बुरा लग सकता है। बहू को महसूस होता है कि उनकी अहमियत सास की नजरों में कम है। बहू की तुलना रिश्तेदारों की बहू से न करें।
विज्ञापन

3 of 5
सास बहू की रिश्ता - फोटो : istock
रसोई के कामों में कमी निकालना

घर के कामकाज या रसोई में खाना बनाने का तरीका सास की तुलना में बहू का अलग हो सकता है। जरूरी नहीं कि जिस तरीके से आप खाना बनाती हों, बहू भी वही तरीका अपनाएं। अक्सर सास-बहू के खाने के स्वाद में कमी निकालती हैं। इससे बहू को बुरा लग सकता है। बहू के कामों में कमी न निकालें, बल्कि उसे सिखाएं और उसके काम की तारीफ करें।

4 of 5
सास बहू की रिश्ता - फोटो : Istock
कपड़ों पर टोंकना

बहू और सास की उम्र, दौर व रहन-सहन में बहुत फर्क होता है। पहले के दौर में महिलाएं साड़ी पहना करती थीं लेकिन अब शादी के बाद लड़कियां नौकरी व अन्य कामकाज में सहजता के लिए आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सलवार सूट, कुर्ती, जींस  आदि पहनती हैं। ऐसे में सास को कभी बहू को कपड़े के लिए रोकना टोकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास बहू की रिश्ता - फोटो : istock
मायके की बुराई

बहू ससुराल को अपना परिवार मान लेती है लेकिन सास को भी बहू की भावनाओं की कदर करनी चाहिए और बहू के परिवार यानी मायके की बुराई करने से बचना चाहिए। जब सास बहू के माता पिता या उसके परिवार से जुड़ी कमियां निकालती हैं तो बहू को यह बात बुरी लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें