फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother-Daughter Relationship Tips: हर मां को अपनी टीनएज बेटी से करनी चाहिए ये बातें, ताकि उनका जीवन बने आसान

Sun, 15 Jun 2025 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mother-Daughter Relationship Tips: बढ़ती उम्र में लड़कियों के मन में कई सवाल आते हैं, ऐसे मौके पर सिर्फ उनकी मां उनकी मदद कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हर मां को अपनी टीनएज लड़की से करनी चाहिए ये बातें - फोटो : Adobe stock
Mother-Daughter Relationship Tips : हर मां के लिए उनकी बेटी उनका गुरूर होती है। बिटिया को जन्म देने से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान मां ही रखती हैं। जैसे-जैसे बच्चियां बड़ी होती हैं, उन्हें शारीरिक और मानसिक बदलावों से जूझना पड़ता है। ऐसे टीनेएज बेटियों से दोस्त की तरह बातचीत करना बेहद जरूरी हो जाता है।

अगर मां यह पहल करती है, तो बेटी ना सिर्फ जीवन में आत्मनिर्भर बनती है, बल्कि भविष्य में बेहतर फैसले भी ले पाती है। इसीलिए कहा जाता है कि एक मां और उसकी टीनेज बेटी के बीच संवाद बहुत जरूरी होता है, क्योंकि टीनएज की ये उम्र सबसे संवेदनशील होती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो आपको अपनी बेटी से अवश्य करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
आत्मसम्मान की अहमियत - फोटो : Adobe stock

आत्मसम्मान की अहमियत

अक्सर घरों में लड़कियों को सिखाया जाता है कि कोई कुछ भी कहे, पर तुम्हें कभी जवाब नहीं देना है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी बिटिया को सिखाएं आत्मसम्मान की अहमियत क्या है। आत्मसम्मान बेहद जरूरी है। अपनी बेटी को सिखाएं कि यदि कोई आपकी इज्जत नही करता है, तो ऐसे व्यक्ति को तुरंत जवाब देकर उन्हें उनका दायरा बताएं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पीरियड्स के बारे में करें खुलकर बात - फोटो : Adobe stock
पीरियड्स के बारे में करें खुलकर बात

टीनएज बच्चों के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में बेटी है तो उससे पर्सनल हाइजीन, पीरियड्स बॉडी चेंजेस और सेक्स एजुकेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी दें ताकि वह किसी भ्रम या डर का शिकार न हो। उन्हें बताएं कि पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ये एक शारीरिक प्रक्रिया है, जो बेहद जरूरी है। 

 

4 of 7
गुड टच बैड टच समझाएं - फोटो : Adobe stock
गुड टच बैड टच समझाएं

ये बात आपकी बच्ची को बहुत छोटे से बता देनी चाहिए। वैसे तो गुड टच और बैड टच की शिक्षा स्कूल में ही मिल जाती है, लेकिन फिर भी अपनी बेटी को सही और गलत तरीके से छूने की पहचान बताएं। उन्हें ये भी बताएं कि यदि कोई उनके साथ ऐसा करता है, तो इस बात की शिकायत तुरंत अपने माता-पिता से करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सीमाओं के बारे में समझाएं - फोटो : Adobe stock
सीमाओं के बारे में समझाएं

यदि आपके घर में बेटी है तो उन्हें उनकी सीमाओं के बारे में भी बताएं। उन्हें बताएं कि दोस्ती, आकर्षण और प्यार में काफी फर्क होता है। इन तीनों चीजों में एक दायरा होता है, जिसके बारे में सही समझ होना जरूरी होते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
'न का मलतब न' ये अवश्य सिखाएं - फोटो : Adobe stock
'न का मलतब न' ये अवश्य सिखाएं

ये सबसे अहम बात है, जो आपकी बिटिया को पता होनी चाहिए। इसके लिए आपकी बेटी में ‘ना’ कहने का हक़ और हिम्मत दोनों होनी चाहिए। उन्हें बताएं कि यदि कोई चीज पसंद नहीं आ रही है, तो सामने वाले को क्लीयर न कहें। यदि आपकी न को कोई सीरियसली नहीं ले रहा है तो उन्हें बताएं कि वो घरवालों से बात कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उन्हें बताएं कि आप उनकी दोस्त हैं - फोटो : adobe stock
उन्हें बताएं कि आप उनकी दोस्त हैं

सबसे आखिर में अपनी बिटिया को यकीन दिलाएं कि आप उनकी दोस्त हैं। ऐसे में वो जब चाहें किसी भी बारे में अपनी मां से बात कर सकती हैं। बिना किसी डर या शर्म के अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी वो आपके साथ खुलकर बात कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें