Wedding Mistakes: शादी जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बहुत सारी योजनाओं और तैयारियों के बाद भी शादी वाले दिन अक्सर लोगों से कुछ गलतियां हो जाती हैं। आमतौर पर ऐसी गलतियों पर कोई ध्यान नहीं देता, जब तक बात अधिक न बिगड़ जाएं।
शादी वाले दिन होने वाली ये सामान्य गलतियां शादी के मजे को कम कर सकती हैं और अनावश्यक तनाव पैदा कर सकती हैं। आप शादी को लेकर हर चीज़ को अच्छी तरह से व्यवस्थित करें, रस्मों और समय का तालमेल बनाए रखें और सबसे जरूरी बात इस खास दिन को पूरी तरह से इंजॉय करें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो तो इन आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।