फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss Day 2025: रिश्ते के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है चुंबन, जानिए किस करने के सात फायदे

Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि किस करने से तनाव कम होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और रिश्तों में गहराई आती है। ये एक रोमांटिक इशारा नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं चुंबन (Benefits Of Kiss) के कुछ जबरदस्त फायदे।
विज्ञापन
1 of 7
किस करने के हैं कई फायदे - फोटो : Amar ujala
Kiss Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह के 7वें दिन यानी 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब आपका रिश्ता ऐसे पड़ाव पर आ जाता है, जहां भरोसा और अपनापन भरपूर हो तब लोग अपने स्नेह को स्पर्श या चुंबन के जरिए व्यक्त करते हैं। ये चुंबन एक मां अपने बच्चे के लिए भी हो सकता है या कपल का एक दूसरे के लिए। चुंबन सिर्फ प्यार और स्नेह जताने का तरीका ही नहीं, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि किस करने से तनाव कम होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और रिश्तों में गहराई आती है। ये एक रोमांटिक इशारा नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं चुंबन (Benefits Of Kiss) के कुछ जबरदस्त फायदे।
विज्ञापन

2 of 7
स्ट्रेस, डिप्रेशन - फोटो : Freepik.com
चुंबन के सात बड़े फायदे

तनाव कम करता है चुंबन

किस करने से ऑक्सीटोसिन, डोपामिन और सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करते हैं। यह मूड को बेहतर बनाता है और खुशी का एहसास कराता है।
विज्ञापन

3 of 7
ब्लड प्रेशर - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

जब हम किस करते हैं तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4 of 7
किस करने से मजबूत होती है इम्यूनिटी - फोटो : istock
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

जब दो लोग किस करते है तो इस दौरान बैक्टीरिया का एक्सचेंज होता है, जिससे शरीर में नए एंटीबॉडी बनते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
किस करने से कैलोरी बर्न होती है - फोटो : istock
किस से होती है कैलोरी बर्न

चुंबन से लगभग 2-6 कैलोरी प्रति मिनट बर्न होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन घटाने में मददगार हो सकता है। अमेरिकन जर्नल आफ मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार किस करने के तरीके और समय के आधार पर एक मिनट में 2 से 26 कैलोरी बर्न हो सकती है। क्योंकि किस करने से शरीर के कई हिस्सों में  काम करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
चेहरे की मांसपेशियों के लिए बेहतर - फोटो : Adobe
चेहरे की मांसपेशियों के लिए बेहतर

किस करने से चेहरे की 34 से ज्यादा मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जिससे चेहरा टोन और जवान बना रहता है। यह झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोलेस्ट्रॉल, हार्ट - फोटो : Adobe Stock
हृदय स्वास्थ्य में सुधार

किस करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। यह दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है।

स्त्रोत : द अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें